18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलरोहित-विराट को टी-20, वनडे से आराम, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम...

रोहित-विराट को टी-20, वनडे से आराम, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Published on

नई दिल्ली:

10 दिसंबर से शुरू होने जा रहे भारत के साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए आज देर शाम टीम इंडिया का ऐलान हो गया। 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में चयनकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच के लिए टीम चुनी गई। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वाइट बॉल फॉर्मेट से ब्रेक की मांग की थी इसलिए दोनों को वनडे और टी-20 में आराम दिया गया है। दोनों टेस्ट सीरीज में टीम के साथ जड़ेंगे। केएल राहुल को वनडे तो सूर्यकुमार यादव की टी-20 की कप्तानी मिली है। मोहम्मद शमी फिलहाल चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। दौरे का आगाज टी-20 सीरीज से होगा। इसके बाद 17 दिसंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट नए साल यानी 2024 में 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

सूर्या वनडे से तो रहाणे-पुजारा टेस्ट टीम से ड्रॉप
संजू सैमसन को भारतीय वनडे टीम में चुना गया. चोट से उबरे रजत पाटीदार को भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है। सूर्यकुमार यादव को भारतीय वनडे टीम से आराम दिया गया है क्योंकि वह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं मिली है जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की जगह बनी है। कुलदीप यादव को भारतीय टी-20 टीम में चुना गया।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी*, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।

पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम: साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन*, देवदत्त पडिक्कल, प्रदोष रंजन पॉल, सरफराज खान, केएस भरत (कप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, शार्दुल ठाकुर, पुलकित नारंग, सौरभ कुमार, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, विधवाथ कावेरप्पा, तुषार देशपांडे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...