10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में कोरोना के नए वैरिएंट के 21 केस, क्या दिल्ली में...

देश में कोरोना के नए वैरिएंट के 21 केस, क्या दिल्ली में बढ़ रहा कोविड का खतरा?

Published on

​नई दिल्ली:

कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 अब तेजी से फैल रहा है। इसने दिल्ली समेत पूरे देश में टेंशन बढ़ा दी है। अब तक देश भर में नए कोरोना वैरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं। वहीं भारत में कोरोना वायरस इंफेक्‍शन के 21 मई के बाद सबसे ज्‍यादा 614 मामले दर्ज किए गए। कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के नए मामले तीन राज्यों से आए हैं। इनमें गोवा, केरल और महाराष्ट्र शामिल हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देख राज्‍यों के अस्‍पताल अलर्ट हैं। उधर केरल में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेज उछाल आया है। वहां पिछले 24 घंटों में 292 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान कोविड के तीन मरीजों की मौत भी हो गई। पूरे देश में केरल ही एकमात्र राज्‍य रहा जहां पिछले 24 घंटों में कोई मृत्यु दर्ज की गई। कोरोना वायरस से जुड़े आज के 8 बड़े अपडेट देखिए।

बाकी दुनिया में कोरोना से कैसे हालात हैं

देश पिछले 7 दिन में आए केस पिछले 7 दिन में हुई मौतें
यूएसए 66,350 136
इटली 55,542 322
जर्मनी 25,438 351
पोलैंड 17,752 159
मलेशिया 16,727 20
चेकिया 15,121 50
ब्राज़िल 14,424 129
ऑस्ट्रेलिया 10,388 24
लिथुआनिया 7,172 23
सर्बिया 4,704 0
नॉर्वे 1,660 0
फिलिपींस 1,192 16
स्लोवेनिया 1,001 0
एस्तोनिया 808 0
इंडोनेशिया 553 0
भारत 489 2
अफ़ग़ानिस्तान 433 5
स्लोवाकिया 353 0
लातविया 209 0
बुल्गारिया 185 1
हांगकांग 87 5
मकाओ 59 0
नियू 27 0
कंबोडिया 16 0
पलाउ 16 0
श्रीलंका 5 0
साओ टोमे और प्रिंसिपे 3 0
लाओस 2 0

सोर्स: worldometers.info

कोविड-19 पर सभी राज्यों के साथ हाई लेवल मीटिंग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार सुबह दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग की। यह बैठक इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 जैसी बीमारियों में हालिया इजाफे को देखते हुए बुलाई गई थी। मंडाविया ने स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की तैयारी पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बात की। इसमें नए कोविड वेरिएंट JN.1 की ताजा स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई।

सतर्क रहना होगा पर अभी घबराने की जरूरत नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कोविड -19 पर समीक्षा बैठक में कहा, हमें सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन अभी घबराने की जरूरत नहीं है।’ मंत्री ने कहा कि अस्पताल में तैयारियों की मॉक ड्रिल, निगरानी बढ़ाना महत्वपूर्ण है। सभी अस्पतालों में हर 3 महीने में एक बार मॉक ड्रिल की जानी चाहिए।

मंडाविया ने कहा कि ‘मैं राज्यों को केंद्र के पूरे समर्थन का आश्वासन देता हूं। स्वास्थ्य राजनीति का क्षेत्र नहीं है।’ मंडाविया ने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से सर्दियों के मौसम के दौरान ठंड की स्थिति और आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए जरूरी कदम उठाने की अपील की।

‘भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें’
हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ बैठक की और मूल रूप से उन्होंने हमें तैयारी जारी रखने, निगरानी रखने और परीक्षण करने को कहा है… उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है… कोई दिशानिर्देश नहीं है और गतिविधियों और जमावड़ों पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन हम लोगों को सलाह देते हैं कि जब वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाएं तो सावधानी बरतें, और बेहतर होगा कि वे मास्क पहनें।
दिनेश गुंडू राव, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री

JN.1 वेरिएंट को लेकर कर्नाटक, उत्तराखंड सरकार की एडवाइजरी
कोरोना के नए सब-वेरिएंट जेएन.1 को लेकर कई राज्‍यों की सरकारें अलर्ट हो गई हैं। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों और अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए सब-वेरिएंट जेएन-1 का कोई मरीज नहीं है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने भी मंगलवार को कोविड-19 स्थिति की समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और राज्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को दिशानिर्देश जारी किए। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क पहनने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही इन्हें बंद स्थानों, कम हवा वाले स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने के लिए कहा गया है।​

भारत में बन रही यूनिवर्सल कोरोना वैक्सीन
हैदराबाद स्थित वैक्सीन मेकर- भारत बायोटेक लिमिटेड में ऐसी वैक्सीन डिवेलप की जा रही है जो कोविड-19 के सभी वेरिएंट्स के खिलाफ कारगर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यसभा में संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश की। समिति ने पिछले साल ऐसी ‘यूनिवर्सल वैक्सीन’ बनाने की दिशा में पहल करने की सिफारिश की थी। मंत्रालय ने कहा कि उसने कोविड के सभी स्‍ट्रेन्‍स को भारत बायोटेक के पास भिजवा दिया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...