10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयफिर डराने लगा कोरोना! एक्टिव मरीज बढ़कर हुए 2669, मास्क को लेकर...

फिर डराने लगा कोरोना! एक्टिव मरीज बढ़कर हुए 2669, मास्क को लेकर एडवाइजरी

Published on

नई दिल्ली,

देश में कोरोनावायरस ने फिर टेंशन बढ़ाई है. कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के अब तक 21 मरीज मिले हैं, जिससे कोरोना रिटर्न की चर्चाएं तेज हो गई हैं. देश में गुरुवार को 358 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इससे पहले बुधवार को 614 कोरोना मरीज सामने आए थे. ये 21 मई के बाद सबसे ज्यादा संख्या थी. WHO से लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है. अस्पतालों में खास एहतियात बरता जा रहा है. भीड़ में मास्क पहनने की अपील की गई है. कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 की टेस्टिंग बढ़ाने समेत कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 358 नए केस मिले हैं. कोविड-19 केसों में वृद्धि देखी जा रही है. कोविड के सब वैरिएंट JN.1 की वजह से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,669 हो गई है. JN.1 का पहला मरीज केरल में पाया गया था. सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में केरल में तीन मरीजों की जान गई है. देश में मरने वालों की संख्या 5,33,327 हो गई है. ताजा मामले मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,576 हो गई है. देश का रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत हो गया है. देश में कोविड मरीजों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4,50,06,336) हो गई है.

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े अपडेट किए थे. उसके अनुसार देश में 24 घंटे में 614 नए कोरोनावायरस मरीज मिले थे. वायरस से केरल में तीन मरीजों की जान गई थी. मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक 220.67 करोड़ कोविड डोज लगाई जा चुकी हैं. बुधवार को गोवा में 19 मरीज पाए गए थे. एनसीआर के गाजियाबाद, केरल और महाराष्ट्र में भी एक-एक मरीज मिला था.

‘स्वास्थ्य मंत्रालय ने परखी तैयारियां’
वर्चुअल बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी स्वास्थ्य मंत्रियों को कोरोनोवायरस पर दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों के बारे में फीडबैक लिया. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि देशभर में अब तक नए कोविड​​​​-19 सब-वैरिएंट जेएन.1 के 21 मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. देश में वैज्ञानिक नए वैरिएंट का एनालिसिस कर रहे हैं. उन्होंने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने और अपने मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है. वीके पॉल ने कहा, वर्तमान में देश में कोविड 19 के लगभग 2300 एक्टिव मामले हैं. यह उछाल कोविड जेएन.1 वैरिएंट के कारण है. घबराने की कोई जरूरत नहीं है. केरल, तमिलनाडु, गोवा और कर्नाटक में मामले हैं. पिछले 2 हफ्तों में गंभीर बीमारी वाले कोरोना के 16 मरीजों की मौतें हुईं हैं.

‘नए वैरिएंट से ज्यादा खतरा नहीं’
स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को नए वेरिएंट की ट्रैकिंग की सुविधा के लिए सभी कोविड-19 केसों के सैंपल INSACOG लैब में भेजने की सलाह दी है. राज्यों से जागरूकता पैदा करने, महामारी का प्रबंधन करने और तथ्यात्मक रूप से सही जानकारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने JN.1 के तेजी से बढ़ते केसों को देखते हुए इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में वर्गीकृत किया है. हालांकि, इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है.

‘गोवा में 19 कोरोना मरीज मिले’
वहीं, गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बुधवार को बताया कि उनके राज्य में कोरोना के 19 केस सामने आए हैं. हालांकि कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ. इन सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं और आइसोलेशन में रखा गया है. उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कोविड​​​​-19 के नए वैरिएंट के मरीजों का पता चला है. पर्यटक राज्य होने की वजह से गोवा में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है. राणे ने कहा, पर्यटन सीजन इस समय अपने पीक पर है और विदेशों से पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है.

‘मरीजों में हल्के लक्षण, आइसोलेट किया गया’
राणे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में एक वर्चुअल मीटिंग में भी हिस्सा लिया. इस बैठक में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए. मंत्री ने कहा, कोविड-19 का कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है. हल्के लक्षण होने के कारण सभी को घर में आइसोलेशन में रखा गया है. इससे पहले मंगलवार को तीन नए मरीज सामने आए थे. गोवा में एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 15 स्वाब सैंपल लिए गए थे. सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...