10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली : कंधा टकराने पर लड़के का मर्डर, बाप-बेटों ने मिलकर नाबालिग...

दिल्ली : कंधा टकराने पर लड़के का मर्डर, बाप-बेटों ने मिलकर नाबालिग को चाकू से गोदा

Published on

द्वारका ,

दिल्ली के द्वारका में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 12वीं में पढ़ने वाले एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने मिलकर अंजाम दिया है. पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को यूपी से अरेस्ट किया है. लड़के नाबालिग हैं.

पुलिस के मुताबिक, 17 दिसंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि डाबड़ी के रोहतास नगर में 17 साल के रूपक गौतम की हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल रूपक को उसके दोस्त डीडीयू अस्पताल लेकर गए हैं. अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने रूपक को मृत घोषित कर दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की.

अस्पताल में मौजूद लड़के के दोस्त सौरभ ने बताया कि वो उत्तम नगर इलाके में रहता है. रविवार शाम अपने दोस्त रूपक, अविनाश, शुभम, आदिल, शाहनवाज, ध्रुव, जाहिद और भाई सागर के साथ बिंदापुर में मोमोज खाने गया था. वहां से सभी घर आ रहे थे. तभी गली नंबर-7 रोहतास नगर में एक नाबालिग सामने से आ रहा था. रूपक का कंधा उसके कंधे से टकरा गया.

‘उसका पिता पहुंचा और थप्पड़ मार दिया’
इस पर उसने रूपक को थप्पड़ मार दिया और झगड़ा करने लगा. दोस्तों ने झगड़ा शांत करवाया. नाबालिग की मां वहां आई और उसे अपने साथ ले गई. इसके बाद सभी दोस्त गली नंबर-26 के पास आकर बात करने लगे. इसी दौरान नाबालिग अपने दूसरे नाबालिग भाई के साथ पहुंचा और रूपक को किनारे ले गया. इसी बीच उसका पिता वहां पहुंचा और रूपक को थप्पड़ मार दिया.

‘दूसरे लड़के ने चाकू से हमला किया’
इसके बाद तीनों (पिता-पुत्र) ने मिलकर रूपक को लात-घूंसे से मारा. सागर ने बचाने की कोशिश की तो उन लड़कों के पिता ने उसे भी थप्पड़ मारा. इसके बाद उन लोगों ने कहा कि जो बीच में आएगा, उन्हें भी मारेंगे. फिर एक नाबालिग ने चाकू निकालकर रूपक की जांघ पर हमला किया. दोस्तों ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया. तभी दूसरे लड़के ने चाकू निकालकर रूपक पर फिर से हमला कर दिया. इससे वो वहीं गिर गया.

उसके बाद तीनों लोगों ने लात-घूंसों से दोबारा पिटाई की और धमकी देकर फरार हो गए. घटना के बाद सभी दोस्तों ने घायल लड़के को डीडीयू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने रूपक के दोस्त के बयान पर हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की है. आरोपी पिता समेत दोनों नाबालिक लड़कों को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...