11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब घोटाला केस में सीएम केजरीवाल को ED का तीसरा समन, 3...

शराब घोटाला केस में सीएम केजरीवाल को ED का तीसरा समन, 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

Published on

नई दिल्ली,

शराब घोटाला केस में दिल्ली सरकार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. अब इस मामले की आंच सीएम केजरीवाल तक पहुंच गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय उन्हें एक के बाद एक समन भेज रहा है, लेकिन केजरीवाल अब तक एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. सीएम केजरीवाल को अब ईडी ने तीसरा समन जारी कर दिया है और उन्हें तीन जनवरी को पेश होने को कहा है.

पंजाब के होशियारपुर में विपश्यना कर रहे हैं सीएम केजरीवाल
गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंच चुके हैं और यहां 10 दिनों तक साधना में रहने वाले हैं. इससे पहले केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बीते बुधवार को विपश्यना के लिए गए थे. वह होशियारपुर के महिलावली गांव स्थित धम्म ध्वज विपश्यना साधना केंद्र में 10 दिनों के लिए साधना करेंगे. दिल्ली के सीएम पहले से तय विपश्यना कार्यक्रम में 30 दिसंबर तक मौजूद रहेंगे. इसी वजह से वह 21 दिसंबर को ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. उन्हें ईडी ने कथित शराब नीति घोटाला मामले में 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा था.

21 दिसंबर को ईडी के सामने नहीं हुए पेश
यह लगातार दूसरी बार है जब ईडी के समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में इस साल 16 अप्रैल को ईडी ने अरविंद केजरीवाल से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी. केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए 2 नवंबर को समन जारी किया था, लेकिन वह 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. इसके बाद 18 दिसंबर को ईडी ने उन्हें दोबारा समन जारी करके 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन सीएम केजरीवाल एक बार फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...