11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयसेहत का ध्यान रखो... इतना बोलते ही मंच से गिर पड़े IIT...

सेहत का ध्यान रखो… इतना बोलते ही मंच से गिर पड़े IIT कानपुर के प्रोफेसर, चली गई जान

Published on

कानपुर,

आईआईटी कानपुर में सीनियर प्रोफेसर और स्टूडेंट वेलफेयर के डीन के पद पर तैनात समीर खांडेकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. प्रो. खांडेकर जब मंच पर स्पीच दे रहे थे तो तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया. कुछ देर तक तो लोग समझ नहीं पाए लेकिन उसके बाद उन्हें आनन-फानन में कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

अच्छी सेहत पर दे रहे थे लेक्चर
प्रोफेसर खांडेकर शुक्रवार को आईआईटी के ऑडिटोरियम में एलुमनाई मीट के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे और अच्छी सेहत के विषय में बात कर रहे थे. उनके आखिरी शब्द थे कि अपनी सेहत का ध्यान रखो और यह कहते ही उन्हें अचानक दर्द हुआ और कुछ देर बाद वह बैठ गए. लोगों को लगा वह भावुक हो रहे हैं कोई कुछ समझ नहीं पाया. उनका चेहरा पसीना-पसीना हो गया और प्रोफेसर वहीं बेहोश हो गए.

कार्डियोलॉजी अस्पताल के डॉ. नीरज कुमार ने ‘आजतक’ से बातचीत करते हुए बताया कि जब मरीज को यहां लाया गया तो तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.उनके चिकित्सीय इतिहास को देखने और शरीर की जांच करने के बाद हम कह सकते हैं कि उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट या कार्डियक ब्लॉक के कारण हुई.पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सारी बातें साफ हो जाएंगी.

उनका बेटा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पड़ता है.प्रोफेसर खांडेकर के करीबी लोगों का कहना है कि बेटे के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा.प्रोफेसर समीर खांडेकर की उम्र 55 साल थी, परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और एक बेटा है. उनका जन्म जबलपुर में हुआ, आईआईटी कानपुर से ही बीटेक किया है जिसके बाद में जर्मनी पीएचडी करने गए.

8 पेटेंट हैं खांडेकर के नाम
2004 में उन्होंने आईटी कानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में ज्वाइन किया जिसके बाद वह एसोसिएट प्रोफेसर फिर मैकेनिकल डिपार्टमेंट के विभाग अध्यक्ष और फिर स्टूडेंट वेलफेयर डीन बने. उनके नाम पर 8 पेटेंट भी है. जानकारी के मुताबिक 2019 में प्रोफेसर को कोलेस्ट्रॉल की बीमारी हुई थी जिसके बाद उनकी लगातार दवाई चल रही थी. फिलहाल प्रोफेसर की मौत से पूरा आईआईटी कानपुर मैनेजमेंट स्तब्ध है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...