नई दिल्ली,
ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट JN.1 के कारण चीन-सिंगापुर ही नहीं बल्कि भारत के कई इलाकों में संक्रमण बढ़े हैं. मृत्यु दर और अस्पतालों में भर्ती में उतनी बढ़ोतरी नहीं हुई है जो के डेल्टा वैरिएंट के वक्त देखी गई थी, लेकिन कोरोना कई प्रकार से आपकी शरीर को परेशान कर सकता है. एक रिसर्च में पाया गया की कोरोना गले पर भी संक्रमण करता है.
जर्नल पेडियाट्रिक में Bilateral vocal cord paralysis requiring long term tracheostomy after SARS-CoV-2 infection नाम से प्रकाशित यह रिसर्च बताती है की कोरोना के कारण सिर्फ टेस्ट और smell ही नहीं, गले की आवाज भी जा सकती है. इसे वोकल कॉर्ड पैरालिसिस कहते हैं.
