16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यहीटर की लापरवाही पड़ी भारी ! पिता पुत्री की जिंदा जलने से...

हीटर की लापरवाही पड़ी भारी ! पिता पुत्री की जिंदा जलने से मौत, पत्नी की हालात गंभीर

Published on

अलवर

जिले के शेखपुर थाना क्षेत्र के मुंडाना गांव में कमरे में हीटर जला कर सो रहे एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में दंपत्ति और उसकी दो माह की मासूम बच्ची निशिका जिंदा झुलस गए। पिता दीपक यादव और उसकी पुत्री निशिका की जिंदा जलने से मौत हो गई है । जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला को अलवर के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पिता- पुत्री जिंदा जले
मुंडाना गांव निवासी दीपक ने जयपुर की रहने वाली संजू यादव के साथ दो साल पहले लव मैरिज की थी। बीती रात्रि को दंपती अपने दो माह की बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे। उन्होंने रात्रि को कमरे में हिटर जला कर सो गए थे। तभी करीब डेढ़ बजे अचानक रजाई में आग लग गई और जिंदा झुलस गए। इसमें दोनो पिता पुत्री की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो है। मृतक लड़का दीपक ड्राइवर का काम करता है। सूचना के बाद सुबह पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने मृतकों का मौके पर डाक्टरों ने पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। हादसे के बाद परिजनों में गम का माहौल है। परिजनों ने मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

इस वजह से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दीपक कुमार अपनी पत्नी संजू और मासूम बच्ची के साथ अपने कमरे में सो रहे थे। रात को हीटर लगाया और वह चालू ही छोड़ दिया। हीटर बैड के पास ही रखा था। ज्यादा हीटिंग होने के कारण कपड़ों में आग लग गई और तीनों ही गंभीर रूप से झुलस गए। दीपक और उसकी पत्नी ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और आज को बुझाया। आसपास के लोग पहुंचते हैं इससे पहले ही तीनों ही गंभीर रूप से झुलुस चुके थे । कमरे में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। आग की वजह से पिता पुत्री दोनों की मौत हो गई । महिला संजू को जीवित निकाला जा सका। संजू करीब 80 प्रतिशत झुलस है ,महिला की हालत गंभीर है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...