11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में शीतलहर, यूपी से पंजाब तक कोहरे का सितम, अमृतसर में...

दिल्ली में शीतलहर, यूपी से पंजाब तक कोहरे का सितम, अमृतसर में जीरो विजिबिलिटी

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है. सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज (रविवार), 24 दिसंबर को भयंकर कोहरा छाया हुआ है. अमृतसर, गंगानगर और चूरू में सुबह 6 बजे के करीब जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई है.

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था. हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी कोहरे का असर देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 26 दिसंबर तक घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में आज यानी रविवार, 24 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है.वहीं, दिसंबर में बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि, ठंड बढ़ने के आसार हैं. दिसंबर की आखिरी दिनों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है.

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो इन दिनों ठंड में इजाफा हो रहा है. साथ ही कोहरे ने भी आम जनता की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अगले दो दिन में अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, 25 दिसंबर को कहीं-कहीं घना कोहरे के चलते दृश्यता यानी विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर तक रहने की संभावना है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो अगले 2 दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जबकि 24 दिसंबर को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रह सकता है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...