11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयबारिश के साथ होगी नए साल की शुरुआत, दिल्ली समेत देश के...

बारिश के साथ होगी नए साल की शुरुआत, दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में बदलेगा मौसम

Published on

नई दिल्ली,

नए साल के आगाज के समय दिल्ली समेत देश के उत्तर पश्चिम इलाकों के मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम में 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 29 दिसंबर से एक पश्चिमी विभोक्ष जब निचले स्तर की पूर्वी हवाओें के संपर्क में आएगा तो इसका प्रभाव पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा. इसके कारण 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2024 के दौरान मध्य भारत समेत उत्तर पश्चिम इलाकों में बारिश हो सकती है.

दिल्ली एनसीआर का मौसम
वहीं अगर दिल्ली के मौजूदा मौसम की बात की जाए तो इस समय दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. इसलिए अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 26 दिसंबर से आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है और इस बीच तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. आईएमडी का कहना है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 4 से 8 किसी रह सकती है. इसके अलावा नई दिल्ली में सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है.

देश के इन इलाकों में हैं बारिश के आसार
इस समय दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है. ये सर्कुलेशन बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में भी देखा जा सकता है. वहीं एक पश्चिमी विभोक्ष हिमालय के पहाड़ी इलाकों में भी मौजूद है, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार है. वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तरी मध्यप्रदेश में 25 दिसंबर को सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी दी गई है

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...