11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 3 नाबालिग लड़कों ने किया मर्डर, लाश को कपड़ों और...

दिल्ली में 3 नाबालिग लड़कों ने किया मर्डर, लाश को कपड़ों और घास से जलाया

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन में तीन नाबालिगों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है. तीनों ने मिलकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद कपड़ों और घास से लाश को जला दिया. इसके बाद जब तीनों पकड़े गए तो उसमें से एक ने बताया कि उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया.

दरअसल, 23 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे पेट्रोलिंग पर निकली निजामुद्दीन थाना पुलिस को तीन नाबालिग लड़के संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए. इस पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की. इस दौरान पता चला कि तीनों की उम्र 16 साल, 16 साल और 17 साल है. तीनों की घबराहट देखकर पुलिस को उन पर शक हुआ.

खुसरो पार्क के पास पुलिस को मिली अधजली लाश
इस पर पुलिस ने उनसे रात में घूमने की वजह पूछी. इस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने आजाद नाम के शख्स की हत्या कर दी है. इसके बाद पुलिस की टीम तीनों की निशानदेही पर फौरन खुसरो पार्क पहुंची. वहां उन्हें एक शख्स की अधजली लाश मिली. जिसे पुलिस ने तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

‘कई बार उसने शारीरिक शोषण करना चाहा’
इसके बाद पुलिस ने तीनों से फिर पूछताछ की. इस पर उन्होंने बताया कि वो निजामुद्दीन बस्ती के रहने वाले हैं. तीनों में से 16 साल के एक नाबालिग ने बताया कि आजाद ने कई बार उसका शारीरिक शोषण करना चाहा. इसी वजह से उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले आजाद की हत्या की.

‘जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के नियम के तहत कार्रवाई हो रही’
वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के इरादे से उसके शव को कपड़ों और आसपास मौजूद घास से जलाने की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के नियम के तहत कार्रवाई कर रही है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...