12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयकोविड के नए वैरिएंट JN.1 से कर्नाटक में तीन लोगों की मौत,...

कोविड के नए वैरिएंट JN.1 से कर्नाटक में तीन लोगों की मौत, केरल में भी फूटा कोरोना बम

Published on

बेंगलुरु,

कोरोना वायरस ने एक बाद फिर दस्तक दे दी है. इस बार कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 मुश्किलें बढ़ रहा है. भारत में भी इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं. सोमवार को कर्नाटक में जहां 34 मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं तीन मरीजों की मौत भी हुई है. उधर, केरल में कोरोना विस्फोट हुआ है. कारण, प्रदेश में एक दिन में 115 नए मामले सामने आए हैं.

कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा विभाग के मुताबित, प्रदेश में जेएन.1 वैरिएंट के कुल 34 मामलों का पता चला है. इनमें से 20 मामले बेंगलुरु में, चार मामले मैसूरु में, तीन मामले मांड्या में और एक-एक मामला रामनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, कोडागु और चामराजा नगरा से सामने आया है। नए JN.1 वैरिएंट के चलते इन मरीजों में तीन लोगों की मौत भी हुई है.

केरल की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 115 नए कोविड-19 वैरिएंट के मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोविड के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,749 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य में वायरस से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली.

जेएन.1 सब-वैरिएंट क्या है?
JN.1 सब-वैरिएंट की पहली बार पहचान अगस्त में की गई थी. यह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2.86 से बना है. 2022 की शुरुआत में BA.2.86 ही कोरोना के मामलों में वृद्धि का कारण था. BA.2.86 व्यापक रूप से नहीं फैला था, लेकिन इसने विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया था क्योंकि BA.2.86 के स्पाइक प्रोटीन पर अतिरिक्त म्यूटेशन हुए थे और उसी तरह JN.1 के स्पाइक प्रोटीन में भी एक अतिरिक्त म्यूटेशन है.

विशेषज्ञों का कहना है कि विश्व स्तर पर मामलों में बढ़ोतरी से पता चलता है कि जेएन.1 – एक ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है जो मजबूत इम्यूनिटी वालों को भी आसानी से संक्रमित कर सकता है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने इसे यूएस में सबसे तेजी से बढ़ने वाला वैरिएंट बताया दिया है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...