12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'ब्लैक सूट पहनकर आना', तिहाड़ के अंदर से, विदेशी नंबर से... जैकलीन...

‘ब्लैक सूट पहनकर आना’, तिहाड़ के अंदर से, विदेशी नंबर से… जैकलीन से ऐसे चैट करता था सुकेश

Published on

नई दिल्ली,

500 करोड़ की ठगी के आरोप में दिल्ली की जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस को विदेशी नंबर से कई मैसेज किए थे. वाट्सएप पर किए मैसेज में उसने जैकलीन को कोर्ट में पेशी के दौरान ब्लैक शूट पहनने को कहा था. एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है और गुहार लगाई है कि सुकेश मुझे धमका रहा है.

दिल्ली के तिहाड़ और उसके बाद मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर लगातार जैकलीन को एक के बाद एक वाट्सएप मैसेज भेजता रहा, जब जैकलीन ने मैसेज का जवाब नहीं दिया तो सुकेश ने जैकलीन को ऑडियो मैसेज भी भेजे. सुकेश के कहने पर जब जैकलीन कोर्ट की सुनवाई में ब्लैक कुर्ता पहनकर नहीं आईं तो सुकेश नाराज हुआ, भड़का और फिर मैसेज किया.

हाई सिक्योरिटी जेल से लगभग 500 करोड़ से ज्यादा की ठगी को जेल के अफसरों के साथ अंजाम देने वाले सुकेश ने जेल के सिस्टम को मजाक बनाकर लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया.

जब जैकलीन ने सुकेश के तमाम मैसेज को इग्नोर करना शुरू किया तो सुकेश कोर्ट की सुनवाई के दौरान WebEx chat room में मैसेज करने लगा. सुकेश जेल से लगातार जैकलीन को अपने प्यार का इजहार करते हुए मैसेज करता रहा, लेकिन जैकलीन ने मैसेज को इग्नोर करना जारी रखा तो सुकेश Indirectly उसे धमकाता रहा.

सुकेश के मैसेज से परेशान होकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दिल्ली पुलिस की EOW को शिकायत की है, जैकलीन ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि वो EOW के केस में गवाह है इसलिए सुकेश पर शिकंजा कसा जाए. जैकलीन ने कोर्ट में भी एप्लिकेशन लगाकर सुकेश के कारनामों का खुलासा किया है और दावा किया है कि सुकेश जेल से लगातार उसे डरा धमका रहा है और हरास कर रहा है. कोर्ट ने पुलिस और जेल प्रशासन से जवाब मांगा है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...