12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयकौन है भगोड़ा संजय भंडारी? जिसके खिलाफ दायर चार्जशीट में ईडी ने...

कौन है भगोड़ा संजय भंडारी? जिसके खिलाफ दायर चार्जशीट में ईडी ने किया रॉबर्ट वाड्रा का जिक्र

Published on

नई दिल्ली

आर्म्स डीलर और भगोड़े संजय भंडारी की वजह से रॉबर्ट वाड्रा मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दिल्ली की अदालत में संजय भंडारी, सीसी थंपी और सुमित चड्ढा के खिलाफ एक चार्जशीट दायर की है। ईडी की इस चार्जशीट में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के नाम का भी जिक्र हुआ है। दरअसल ईडी ने चार्जशीट दायर करते हुए बताया कि फरार हथियार डीलर संजय भंडारी के लिए काम करने वाला सी सी थंपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी था। ऐसे में चार्जशीट में जिक्र होने के बाद रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबत बढ़ गई हैं।

कौन है संजय भंडारी
संजय भंडारी को विदेशी गाड़ियों का सौदागर कहा जाता है। संजय भंडारी पहले लग्जरी गाड़ियों को विदेश से भारत लाता था और दिग्गजों को बेच देता था। इसी बिजनेस के दौरान उसकी राजनीति के लोगों से पहचान हुई। जिसके बाद वो हथियारों की दलाली करने लगा।

संजय भंडारी ने बनाई कंपनी
अपने इस हथियार के धंधे के लिए संजय भंडारी ने एक कंपनी भी बनाई। जिसका नाम ऑफसेट इंडिया सलुशंज रखा। इस कंपनी का एक ही काम था ये हर आर्म्स शो में हिस्सा लेती थी। वहीं से फिर हथियारों की दलाली का सिलसिला शुरू हो जाता था।

2020 में संजय भंडारी घोषित हो गया था भगोड़ा
संजय भंडारी को साल 2020 को ईडी की विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। दरअसल 1 जून 2020 को ईडी ने संजय भंडारी की 3 कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके बाद ही उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। बता दें कि अभी तक संजय भंडारी की 26.55 करोड़ की संपत्ति को एजेंसी ने जब्त कर लिया है।

रॉबर्ट वाड्रा से क्या है संबंध
संजय भंडारी को लेकर लगातार बीजेपी कांग्रेस को निशाने पर लेती रही है। बीजेपी ने कई बार आरोप भी लगाए हैं कि रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने भंडारी की कंपनी से बात भी की थी। गौरतलब है कि नवंबर में दायर अपनी चार्जशीट में जिस पर अदालत ने 22 दिसंबर को संज्ञान लिया था। उसमें ईडी ने यह भी दावा किया है कि वाड्रा को भंडारी से जुड़े सेंट्रल लंदन में एक फ्लैट मिला था। जांच से पता चला कि सी सी थम्पी रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...