12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयसंसद सुरक्षा में सेंध: आरोपी महिला ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल...

संसद सुरक्षा में सेंध: आरोपी महिला ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल की रिहाई की याचिका

Published on

नई दिल्ली,

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली एक आरोपी नीलम आज़ाद ने अपनी रिहाई की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दाखिल की. दिल्ली हाई कोर्ट में नीलम आज़ाद की ओर से दाखिल याचिका मे आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी अवैध और संविधान के अनुच्छेद 22(1) का उल्लंघन है. आजाद का कहना है कि उनको दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन इसकी सूचना उनके परिजनों को शाम को दी गई. वही कानूनों के विपरीत 29 घंटे बाद पेश किया गया जबकि गिरफ्तारि के 24 घंटे के भीतर उन्हें पेश किया जाना चाहिए था.आरोपी नीलम आजाद ने निचली अदालत द्वारा दी गई पुलिस हिरासत को भी चुनौती दी है. याचिका पर कल दिल्ली हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की जाएगी.

दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट कर रही है जांच
13 नवंबर को संसदा का शीतकालीन सत्र चल रहा था. इसी दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा में कूद गए. उन्होंने वहां पीला धुआं फैला दिया और नारे भी लगाए. इसी दौरान सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया. लगभग उसी समय, दो अन्य लोग अमोल शिंदे और नीलम देवी ने संसद परिसर के बाहर “तानाशाही नहीं चलेगी” चिल्लाते हुए भी पीला धुआं छोड़ा. इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की पूछताछ पता चला कि आरोपी सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए मजबूर करने के लिए देश में “अराजकता पैदा करना चाहते थे”. इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट कर रही है.

तीन लेयर में है संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था
लोकसभा और राज्यसभा में अपने डायरेक्टर सिक्योरिटी सिस्टम होते हैं. विजिटर पास के लिए लोकसभा सचिवालय के फॉर्म पर किसी सांसद का रिकमेंडेशन सिग्नेचर जरूरी होता है. इसके साथ ही विजिटर को पास के लिए आधार कार्ड ले लाना होता है. विजिटर जब रिसेप्शन पर पहुंचता है, तो वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड महिला और पुरुष को अलग-अलग फ्रिस्किंग करके जांच करते हैं. इसके बाद रिसेप्शन पर फोटो आईडी कार्ड बनता है. मोबाइल फोन को रिसेप्शन पर ही जमा कर लिया जाता है. इसके बाद विजिटर फोटो आइडेंटिटी कार्ड के साथ सिक्योरिटी कमांडो के जरिए गैलरी तक पहुंचता है. विजिटर गैलरी में ठहरने के लिए एक समयावधि होती है, जिसके बाद उसे बाहर कर दिया जाता है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...