12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयगणतंत्र दिवस की परेड में नहीं दिखेगी दिल्ली की झलक, जानिए किस...

गणतंत्र दिवस की परेड में नहीं दिखेगी दिल्ली की झलक, जानिए किस वजह से रिजेक्ट हुई झांकी

Published on

नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस पर इस बार भी दिल्ली की झांकी कर्तव्य पथ पर नजर नहीं आएगी। रक्षा मंत्रालय की स्क्रीनिंग कमिटी ने इस साल भी गणतंत्र दिवस परेड-2024 के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से झांकी के लिए भेजे गए प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया है। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इसकी पुष्टि की है। यह लगातार तीसरा गणतंत्र दिवस होगा, जब दिल्ली की झांकी देश के मुख्य समारोह का हिस्सा नहीं होगी। आखिरी बार 2021 में दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थी। उस साल चांदनी चौक (शाहजहांनाबाद) में किए गए री-डिवेलपमेंट की थीम पर आधारित झांकी निकाली गई थी।

किस थीम पर थी झांकी
दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक, इस साल ‘विकसित भारत’ की थीम के तहत दिल्ली सरकार की ओर से जिस झांकी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था, उसमें दिल्ली के विकास की नई तस्वीर पेश करने का विचार प्रस्तुत किया गया था। झांकी में दिल्ली के नए सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों के मॉडल को दर्शाया जाने वाला था, जिन्होंने दिल्ली को एक नई पहचान दिलाई है, लेकिन केंद्र सरकार की स्क्रीनिंग कमिटी को यह थीम जंची नहीं और इसीलिए उन्होंने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया।

पंजाब की झांकी भी परेड से बाहर
दिल्ली के साथ ही पंजाब की भी झांकी को रिजेक्ट कर दिया गया है। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब और दिल्ली की झांकी रिजेक्ट किए जाने के बाद केंद्र सरकार पर विपक्षी पार्टियों की सरकारों के साथ इस मामले में भेदभाव करने का आरोप भी लगाया है। मान ने कहा कि इस साल भी झांकी के लिए चुने गए राज्यों में से 90 प्रतिशत से अधिक भाजपा के शासन वाले राज्य हैं। पंजाब और दिल्ली दोनों की झांकी को नहीं चुना गया है। मान ने कहा कि उन्हें बुधवार को केंद्र से एक लेटर मिला, जिससे पता चला कि पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया गया है। झांकी नहीं चुनने के कारण के बारे में पूछे जाने पर मान ने कहा कि उन्हें केवल उन राज्यों की लिस्ट के बारे में बताया गया है, जिनकी झांकी चुनी गई है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...