21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeUncategorized2024 के लिए अडानी का बिग प्लान... एक कंपनी की खरीदारी, दूसरी...

2024 के लिए अडानी का बिग प्लान… एक कंपनी की खरीदारी, दूसरी में लगाया बड़ा दांव

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय अरबपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब पूरा फोकस अपने कारोबार के विस्तार पर कर रहे हैं और एक के बाद एक डील करते जा रहे हैं. इसके साथ ही कंपनियों में निवेश भी कर रहे हैं. साल 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की वजह से भारी नुकसान उठाने वाले अडानी अब फिर पुरानी रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं और हालिया दिनों में उनकी कंपनियों के शेयरों में आई तेजी इसका उदाहरण हैं.

अब नए साल 2024 के लिए भी गौतम अडानी ने बिग प्लान बनाया है और इसके तहत उन्होंने हलवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए एग्रीमेंट साइन किया है, तो वहीं अडानी ग्रीन व अडानी टोटल के ज्वाइंट वेंचर में 300 मिलियन डॉलर का निवेश किया है.

हलवाड़ ट्रांसमिशन के अधिग्रहण की तैयारी
अडानी ग्रुप के ऊपर से जैसे-जैसे हिंडनबर्ग का साया हटता जा रहा है, गौतम अडानी अपने कारोबार को आगे ले जाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. साल 2024 शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपने बिग प्लान पर काम शुरू कर दिया है. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, Gautam Adani के नेतृत्व वाले ग्रुप ने कहा है कि उसकी कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने हलवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड (HTL) के 100 फीसदी शेयरों के अधिग्रहण के लिए पीएफसी कंसल्टिंग लिमिटेड के साथ एक समझौते पर साइन किए हैं.

गौरतलब है कि हलवाड़ ट्रांसमिशन एक स्पेशल परपज व्हीकल (SPV) है, जिसे PFCL ने खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क से चरण III पार्ट-A पैकेज के तहत 7 गीगावॉट रिन्यूएबलन एनर्जी निकालने के लिए तैयार किया था.

इस ज्वाइंट वेंचर में 2500 करोड़ का निवेश
हलवाड़ ट्रांसमिशन को खरीदने की तैयारी के साथ ही अडानी ग्रुप की ओर से जानकारी शेयर करते हुए अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने अडानी टोटल एनर्जी के साथ 1,050 मेगावाट के जॉइंट वेंचर (JV) के पूरे होने की घोषणा की गई है. इस जॉइंट वेंचर के रूप में, टोटल एनर्जी ने इन प्रोजेक्ट्स में 50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के उद्देश्य से एजीईएल की सहायक कंपनी में 300 मिलियन डॉलर (करीब 2499 करोड़ रुपये) का निवेश किया है. बता दें कि एजीईएल और टोटल एनर्जीस के बीच इस जॉइंट वेंचर का ऐलान अडानी ग्रुप द्वारा बीते सितंबर 2023 में किया गया था.

तीन फीसदी तक उछल गया था शेयर
नई कंपनी की खरीदारी से जुड़ी इस खबर का असर अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर पर भी दिखाई दिया है. Adani Energy Solutions Share बुधवार को शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी तक उछलकर 1082.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, इसके बाद शेयर की रफ्तार पर कुछ ब्रेक लगा और करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 1055 रुपये पर कारोबार कर रहा था. अडानी की इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.18 लाख करोड़ रुपये है और इसके शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 2798.60 रुपये है. इसके अलावा ज्वाइंट वेंचर के ऐलान के साथ ही Adani Green और Adani Total के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है और ये दोनों ही स्टॉक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...