13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयरोड रेज से दहली दिल्ली: साइड को लेकर सड़क पर संग्राम, छाती...

रोड रेज से दहली दिल्ली: साइड को लेकर सड़क पर संग्राम, छाती में चाकू घोंपकर कैब ड्राइवर को उतारा मौत के घाट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में रोड रेज का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना इलाके में रोड रेज में कैब ड्राइवर की निर्मम हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार युवकों ने कैब ड्राइवर के ऊपर चाकू से कई बार हमला किया। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात महरौली थाना इलाके की कालूराम चौक के पास हुई है।

क्या है मामला?
गुरुवार रात में प्राइवेट कंपनी में कैब चलाने वाला एक कैब ड्राइवर मनोज कुमार गाड़ी लेकर वहां पहुंचा था। इस दौरान एक स्कूटी पर तीन युवक सवार थे। उन दोनों के बीच साइड को लेकर किसी बात पर बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि फिर गाली गलौज होने लगी और फिर हाथापाई की नौबत आ गई। इसी बीच एक लड़के ने चाकू से कैब ड्राइवर के ऊपर हमला कर दिया। चाकू ड्राइवर के सीने में लगी और वह वहीं पर गिर गया। ड्राइवर के गिरते ही आरोपी लड़के वहां से भाग गए। पहले घायल ड्राइवर को नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया। फिर वहां से एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

साइड को लेकर खूनी खेल
महरौली में हुई हत्या के मामले में डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी का कैब ड्राइवर था। कल शाम में उसने पांच इंप्लॉय को मालवीय नगर से और एक को महरौली से पिक किया था। उसके बाद वह जब महरौली से जा रहा था, तो उसकी कैब जाम में फंस गई। रात 8:40 बजे के आसपास तीन लड़के स्कूटी से वहां पहुंचे। उनकी स्कूटी कैब के पीछे थी। वह कैब ड्राइवर से साइड करने के लिए कह रहे थे। जिससे उसकी स्कूटी निकल सके और इसी बात को लेकर वह शुरू हुई थी। इस दौरान एक युवक उतरा और उसने ड्राइवर से झगड़ा किया और उसकी छाती में चाकू मार दिया। सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ पीसी यादव की देखरेख में पुलिस टीम ने मामले में छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक नाबालिक को हिरासत में लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है। आज मृतक की बॉडी का पोस्टमार्टम एम्स ट्रामा में किया जाएगा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...