13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय4000 मामले… 7 की मौत और नए वैरिएंट का खतरा, कोरोना के...

4000 मामले… 7 की मौत और नए वैरिएंट का खतरा, कोरोना के डर के साथ होने वाला है 2024 का स्वागत

Published on

नई दिल्ली

देश में कोरोना के मामले में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 700 से अधिक मामले सामने आए हैं तो वहीं 7 लोगों की मौत भी हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 797 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना के कारण कर्नाटक में तीन लोगों की मौत
कोरोना के कारण कर्नाटक में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि छत्तीसगढ़ में दो, तमिलनाडु में एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या भी 100 से अधिक हो चुकी है। सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर जांच भी तेजी से शुरू कर दी है।

देश में आखिरी बार 18 मई को सबसे ज्यादा कोविड केस सामने आए थे, जिनकी संख्या 865 थी। पिछले सप्ताह 22 दिसंबर को कोविड के सबसे ज्यादा केस 752 दर्ज किए थे। केरल में नए वैरिएंट के 83 केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं गुजरात से 34, गोवा से 18, कर्नाटक से 8, महाराष्ट्र से 7, राजस्थान से 5, तमिलनाडु से 4, तेलंगाना से 2 और दिल्ली से 1 केस है।

दिल्ली में कोरोना के 12 नए मरीजों की पुष्टि
दिल्ली में कोरोना के 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अभी दिल्ली में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 47 है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अभी कोविड से संक्रमित 9 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से सबसे ज्यादा 3 मरीज एम्स में एडमिट हैं। होली फैमिली अस्पताल में एक मरीज का इलाज चल रहा है। इंदिरा गांधी हॉस्पिटल, राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट, बीएच सलवास हॉस्पिटल और मणिपाल में एक-एक मरीज एडमिट हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...