13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयखरगे को खुद देकर आया निमंत्रण... प्राण प्रतिष्‍ठा पर इनविटेशन पॉलिटिक्‍स के...

खरगे को खुद देकर आया निमंत्रण… प्राण प्रतिष्‍ठा पर इनविटेशन पॉलिटिक्‍स के बीच VHP अध्‍यक्ष का दावा

Published on

नई दिल्‍ली:

अयोध्‍या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के निमंत्रण को लेकर स‍ियासत गरम है। व‍िपक्ष ने समारोह के निमंत्रण बांटने में राजनीति के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बीच विश्‍व हिंदू परिषद (VHP) के अध्‍यक्ष आलोक कुमार ने बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने कहा है कि वह 22 जनवरी को होने वाले समारोह के लिए खुद कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण देने गए थे। वहीं, VHP के दूसरे सदस्य अधीर रंजन चौधरी को न्‍योता देने गए थे।

विपक्ष इनविटेशन को लेकर सवाल उठा रहा है। उसका कहना है कि विपक्ष के कुछ नेताओं को बुलाकर जबकि कई अन्‍य को न बुलाकर राजनीति की जा रही है। यही नहीं, सीताराम येचुरी जैसे कुछ नेताओं ने न्‍योता मिलने के बाद भी कार्यक्रम में शिरकत करने से मना कर दिया है। इस बीच VHP अध्‍यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि विपक्ष के जिन नेताओं को बुलाया गया है अगर वो आएंगे तो उन्‍हें सम्मानपूर्वक स्थान दिया जाएगा। उनका स्वागत है। कांग्रेस के अलावा अन्‍य कई प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को भी बुलाया गया है। यह कार्यक्रम पूरे देश का है। सबका स्वागत है।

आलोक कुमार ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे के पास मैं खुद निमंत्रण लेकर पहुंचा था। जबकि अधीर रंजन चौधरी के पास VHP और ट्रस्ट के दूसरे सदस्य निमंत्रण लेकर गए थे। नृपेंद्र मिश्रा सोनिया गांधी को न्‍योता देने गए थे। हमने बाकी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को भी बुलाया है।’

इस बीच रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अब तक आमंत्रण नहीं मिला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे। वह बोले, ‘अभी तक अयोध्या से कोई आमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन आमंत्रण मिले या न मिले, भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं और हम उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे।’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। पार्टी ने अभी तक आमंत्रण पर कोई फैसला नहीं लिया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...