10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभेल न्यूज़विधायक रामेश्वर शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को दिलाया...

विधायक रामेश्वर शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को दिलाया संकल्प

Published on

भोपाल

ग्राम पंचायत बंगरसिया, बागरोदा एवं झागरिया खुर्द में भारत सरकार के द्वारा प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसके अंतर्गत बुधवार को तीन पंचायत में शिविर लगाकर अधिकारियों ने विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं का आवेदन अधिकारियों को दिया विधायक रामेश्वर शर्मा ने समस्याओं को सुनते हुए तत्काल निराकरण के आदेश अधिकारियों को दिए।

यात्रा के मुख्य अतिथि श्री शर्मा के ग्राम पंचायत पहुंचने पर सरपंच रतन सिंह ने विधायक का शाल श्रीफल गुलदस्ते से स्वागत किया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी देते हुए योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया और उपस्थित ग्रामीणों को संकल्प के साथ शपथ दिलाई। स्कूली बच्चों ने धरती कहे पुकार के नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को समझाया। कृषि विभाग के द्वारा उत्तम कृषि करने के नए-नए तरीकों के साथ ड्रोन उड़कर फसल में दवाई डालने की विधि को समझाया।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी...