14.6 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeहेल्थस्टडी ने बताया- 2019 के दौरान भारत में हुई 9.3 लाख मौत,...

स्टडी ने बताया- 2019 के दौरान भारत में हुई 9.3 लाख मौत, ये हैं 3 कारण, रहें दूर

Published on

हर साल ना जाने कितने लोग अपनी जिंदगी खो देते हैं। मगर लैंसेट की एक ताजा रिपोर्ट ने दिमाग घुमाकर रख दिया है। रिपोर्ट में दावा किया है कि साल 2019 के दौरान भारत में 9.3 लाख मौत सिर्फ कैंसर की वजह से हुई। एशिया में यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, इस साल भारत में 12 लाख नए कैंसर के मामले दर्ज किए गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट (ref.) के मुताबिक एशिया में सबसे ज्यादा ट्रेकिएल, ब्रोंकस और लंग कैंसर देखने को मिले हैं। यह पुरुषों में सबसे ज्यादा और महिलाओं में तीसरा प्रमुख कारण देखा गया। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा अधिक देखा गया।

कैंसर के 3 कारण
शरीर की नॉर्मल सेल्स के ट्यूमर बनने पर कैंसर बनता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (ref.) इसके पीछे 4 वजहों को मुख्य मानता है।
फिजिकल कार्सिनोजेन-
अल्ट्रावायलेट और आयनाइजिंग रेडिएशन
केमिकल कार्सिोजेन-
तंबाकू धूम्रपान, एल्कोहॉल, अफ्लाटॉक्सिन (खाद्य पदार्थ प्रदूषण), आर्सेनिक (पानी प्रदूषण)
बायोलॉजिकल कार्सिनोजेन-
वायरस, बैक्टीरिया और पैरासाइट इंफेक्शन

जल्दी पकड़ना है जरूरी
मॉडर्न तकनीक के साथ कैंसर का इलाज संभव हो गया है। मगर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन कहता है कि जितना जल्दी आप कैंसर का पता लगा लेते हैं उतना ही इससे उबरने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए आपको लक्षणों की जानकारी और रेगुलर एनुअल चेकअप चाहिए होगा।

कैंसर के लक्षण क्या हैं?
कैंसर की जगह पर इसके लक्षण दिखते हैं। अगर किसी को लंग्स कैंसर हुआ है तो निम्नलिखित लक्षण दिख सकते हैं। जैसे-
गंभीर होने वाली खांसी
सांस लेने में दिक्कत
सांस के साथ आवाज आना
छाती में दर्द
भूख न लगना
आवाज बदलना
बेवजह वजन घटना
भूख मरना
कंधों में दर्द
चेहरे, गर्दन, हाथ, छाती में सूजन, आदि

कैंसर से बचाते हैं ये काम
तंबाकू से दूर रहना
वजन कंट्रोल में रखना
फल-सब्जी की हेल्दी डाइट लेना
रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी करना
वक्त पर टीका लेना
अल्ट्रावायलेट से बचना
पॉल्यूशन से बचने के उपाय करना आदि

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...