15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलगिल ने करवाया रोहित को 0 पर रन आउट, गलती के बाद...

गिल ने करवाया रोहित को 0 पर रन आउट, गलती के बाद कप्तान से ही करने लगे बहस

Published on

मोहाली:

अफगानिस्तान के पहले टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा बदकिस्मत तरीके से रन आउट हो गए। शुभमन गिल के साथ कन्फ्यूजन के चक्कर में हिटमैन अपना खाता तक नहीं खोल पाए। भारतीय पारी की दूसरी गेंद पर शॉट खेलते ही रोहित शर्मा ने कॉल किया और दौड़ पड़े, लेकिन शुभमन गिल अपने पार्टनर को देखने की बजाय गेंद को देख रहे थे। रोहित जब लगभग नॉन स्ट्राइक एंड तक पहुंच चुके थे, तो शुभमन क्रीज से टस-मस नहीं हुए थे। ऐसे में युवा बल्लेबाज को अपने कप्तान के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा। रोहित शर्मा स्टंप कैमरे में कहते सुने गए कि मेरा कॉल था, तुम दौड़े क्यों नहीं। रोहित बेहद गुस्से में डगआउट की ओर लौटे। टी-20 इंटरनेशनल में ये छठा मौका था, जब रोहित रन आउट हुए।

शुभमन गिल भी सस्ते में निपटे
159 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए। पहली बॉल खाली जाने के बाद फजलहक फारूकी की दूसरी गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ पर ड्राइव लगाया और दौड़ पड़े। फील्डर इब्राहिम जादरान ने अपने दाहिने तरफ डाइव लगाकर गेंद को रोका। इस बीच रोहित रन भागते हुए दूसरे एंड पर आ गए, लेकिन गिल फील्डर को ही देखते रह गए। दोनों बल्लेबाज एक ही एंड पर खड़े रह गए और उस दौरान थ्रो कीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के पास गया, जहां गिल्लियां उड़ाते हुए उन्होंने रोहित को रन आउट किया। इस तरह भारत ने बिना कोई रन बनाए अपना सबसे बड़ा विकेट गंवा दिया। इस नुकसान की भरपाई करते हुए शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में चौथे ओवर में 12 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गए।

अफगानिस्तान ने बनाए 158 रन
इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 158 रन बनाए। अनुभवी मोहम्मद नबी और युवा अजमतुल्लाह ओमरजई के बीच 43 गेंद में 68 रन की साझेदारी से अफगानिस्तान इस स्कोर तक पहुंचा। भारत के पावरप्ले में दबदबे के बाद नबी (27 गेंद में 42 रन) और ओमरजई (22 गेंद में 29 रन) ने चौथे विकेट के लिए साझेदारी निभाकर अपनी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अक्षर पटेल ने भारत के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...