15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलभुवनेश्वर कुमार 5 साल बाद रणजी में लौटे, विकेटों का अंबार लगाकर...

भुवनेश्वर कुमार 5 साल बाद रणजी में लौटे, विकेटों का अंबार लगाकर मचा दिया कोहराम

Published on

कानपुर

टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पांच साल बाद फर्स्ट क्लास घरेलू क्रिकेट में वापसी की है। भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया के लिए लाल गेंद क्रिकेट में नहीं खेल रहे थे। ऐसे में वापसी के साथ ही भुवी ने एक बार फिर से अपनी दावेदारी को मजबूत कर दिया है। उत्तर प्रदेश के लिए रणजी मुकाबले में भुवनेश्वर ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कमाल दिखाया कि सब देखते रह गए हैं।

बंगाल के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए यूपी के लिए पंजा खोल दिया। भुवी ने टीम के लिए पहली पहली पारी में 13.5 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 25 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। इस दौरान दौरान उन्होंने तीन मेडन ओवर भी डाले।हालांकि, मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी और पूरी टीम सिर्फ 60 रन के स्कोर पर ढेर हो गई, लेकिन गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार अपने दमदार खेल से यूपी को फिर से वापसी कराने में कामयाब रहे।

बात करें लाल गेंद में टीम इंडिया के लिए भुवनेश्वर कुमार की खेलने की तो वह आखिरी बार साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। इसके बाद से ही वह टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। हीं वह आखिरी बार टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में 2022 में मैदान पर उतरे थे।पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी के 60 रन के जवाब में बंगाल की टीम 5 विकेट पर 95 रन बना लिए थे। इस तरह बंगाल ने यूपी पर 35 रनों की मजबूत बढ़त बना ली थी। वहीं खेल को खराब रौशनी के कारण समय से पहले रोक दिया गया था।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...