15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलरजत पाटीदार ने ठोकी सेंचुरी, सरफराज की ताबड़तोड़ बैटिंग, चयनकर्ताओं को बल्ले...

रजत पाटीदार ने ठोकी सेंचुरी, सरफराज की ताबड़तोड़ बैटिंग, चयनकर्ताओं को बल्ले से जवाब दे रहे युवा सितारे

Published on

अहमदाबाद

मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में कई सालों से रनों का अंबार लगा रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें अभी तक भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है। एक समय उनका औसत सर डॉन ब्रैडमैन से भी बेहतर था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भी सरफराज को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए टीम चयन के एक दिन बाद ही दोनों बल्लेबाजों ने मैदान पर कमाल कर दिया।

रजत पाटीदार का शतक
इंडिया ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेल रही है। सीरीज का पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्रुप बी पर हो रहा है। मैच के दूसरे दिन रजत पाटीदार ने इंडिया ए के लिए शतक ठोक दिया। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज पाटीदार ने 131 गेंदों पर शतक पूरा किया। वह सलामी बल्लेबाजी करने उतरे थे और 111 रन बनाकर आउट हुए। 141 गेंदों की अपनी पारी में पाटीदार ने 18 चौके और एक छक्का मारा।

सरफराज ने खेली तेज पारी
सरफराज खान के पास भी इस मैच में शतक लगाने का मौका था लेकिन वह चार रन से चूक गए। 96 रनों की पारी खेलने के बाद सरफराज जैक कार्सन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने सिर्फ 110 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से यह पारी खेली। इससे पहले साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भी उन्होंने 68 रन बनाए थे। उसी दौरे पर इंट्रा स्क्वाड मैच में सरफराज ने शतक ठोका था।

कब मिलेगा मौका?
सरफराज खान ने 64 फर्स्ट क्लास पारियों में करीब 70 की औसत से अभी तक 3788 रन बनाए हैं। इसमें 13 शतक और 11 अर्धशतक हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 301 रनों की है। कई पूर्व खिलाड़ी उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मौका नहीं मिला है। हालांकि रजत पाटीदार को साउथ अफ्रीका में वनडे डेब्यू का मौका मिला था।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...