15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलइंग्लैंड सीरीज से पहले इस सूरमा ने लिए 10 विकेट, मौका मिला...

इंग्लैंड सीरीज से पहले इस सूरमा ने लिए 10 विकेट, मौका मिला तो अंग्रेजों को घुटनों पर ला देगा!

Published on

नई दिल्ली

बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने मैच में 10 विकेट चटकाए जिससे मुंबई ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में आंध्र को 10 विकेट से हराकर बोनस अंक के साथ लगातार दूसरी जीत दर्ज की। फॉलोऑन खेल रही आंध्र की टीम शेक रशीद (66) और हनुमा विहारी (46) की उपयोगी पारियों के बावजूद मुलानी (96 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने दूसरी पारी में 73.4 ओवर में 244 रन पर सिमट गई।

मुंबई को 34 रन का लक्ष्य मिला। मुलानी ने मैच में 161 रन देकर 10 विकेट चटकाए और प्रथम श्रेणी मैच में छठी बार 10 या इससे अधिक विकेट चटकाने में सफल रहे। मुंबई ने इसके जवाब में बिना विकेट खोए 8.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और उसे एक बोनस अंक सहित सात अंक मिले। इस 41 बार के चैंपियन ने पहले दौर के मैच में बिहार को पारी और 51 रन से हराया था। टीम ग्रुप बी में दो मैच में दो जीत से 14 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है।

मुंबई, छत्तीसगढ़ से चार अंक आगे है जिसने पटना में बिहार के खिलाफ दूसरे दौर के मैच से तीन अंक हासिल किए। मुंबई ने पहली पारी में 395 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में मुलानी (65 रन पर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने आंध्र की टीम 184 रन पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा।

ऐसा रहा अब तक शम्स मुलानी का करियर
आपको बता दें कि 26 साल के शम्स मुलानी ने अब तक प्रथम श्रेणी में कुल 30 मैच, लिस्ट ए में 56 मुकाबले और टी20 में 43 मैच खेले हैं। शम्स के नाम फर्स्ट क्लास करियर में 149 विकेट, लिस्टए में 82 विकेट और टी20 में 52 विकेट हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खुद को बखूबी साबित किया है। भारतीय चयनकर्ताओं की उनपर नजर जरूर होगी। अगर वह ऐसा ही करते रहे तो जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं भारत जल्द ही 5 मैच की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड से घर पर खेलने वाली है, जिसके शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान भी हो गया है। अगर शम्स ऐसा ही खेलते रहे तो बाकी 3 मैचों में उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...