15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलरणजी ट्रॉफी में मिला श्रेयस अय्यर का रिप्लेसमेंट! 277 रन जड़कर पेश...

रणजी ट्रॉफी में मिला श्रेयस अय्यर का रिप्लेसमेंट! 277 रन जड़कर पेश की टेस्ट टीम की दावेदारी

Published on

नई दिल्ली:

रणजी ट्रॉफी 2024 में ओड़िसा और मध्य प्रदेश के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया, जिसका कोई नतीजा नहीं निकला और मैच ड्रॉ रहा। हालांकि इस मुकाबले में अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी, तो वह हैं ओड़िसा के सुभ्रांशु सेनापति जिनको प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। सुभ्रांशु ने जो किया उससे भारतीय चयनकर्ताओं की नजर जरूर उनकी तरफ गई होगी।

ओड़ीसा के इस खिलाड़ी ने पहली पारी में 487 गेंदो का सामना कर 277 रन की गजब पारी खेली। उनके बल्ले से इस इनिंग में 19 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। सुभ्रांशु ने मिडिल ऑर्डर में आकर कोहराम मचा दिया। उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वह मध्यक्रम में भारत के बल्लेबाजी क्रम की अहम कड़ी बन सकते हैं। वहीं श्रेयस अय्यर लगातार टेस्ट में फ्लॉप हो रहे हैं। ऐसे में सुभ्रांशु उनकी परफेक्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। अगर सेनापति का बल्ला ऐसा ही चलता रहा तो वह मिडिल ऑर्डर में अय्यर को रिप्लेस करने के प्रबल दावेदार बन सकते हैं।

सुभ्रांशु सेनापति ने अपने डॉमेस्टिक करियर में कुल 46 फर्स्ट क्लास मैच, 49 लिस्ट ए मैच और 39 टी20 मुकाबले खेले हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 2714 रन, लिस्ट ए में 1380 रन और टी20 में 1082 रन है। उन्होंने अब तक घरेलू क्रिकेट में कुल 10 शतक और 23 अर्धशतक ठोके हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मध्य प्रदेश के कप्तान अदित्य श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में ओड़िसा ने सेनापति के 277 रन के चलते पहली पारी में 498 रन बना डाले। इसके जवाब में 318 रन पर मध्य प्रदेश ऑल आउट हो गई। इसके बाद फॉलो ऑन में उन्होंने 4 विकेट 291 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया। 112 रन के टारगेट का पीछा करते ओड़िसा 1 विकेट पर 38 रन बना पाई और मैच ड्रॉ हो गया।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...