15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलसुम‍ित नागल ने ऑस्ट्रेल‍ियन ओपन में रचा इत‍िहास, 35 साल में पहली...

सुम‍ित नागल ने ऑस्ट्रेल‍ियन ओपन में रचा इत‍िहास, 35 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Published on

मेलबर्न ,

भारत के स्टार टेनिस ख‍िलाड़ी सुम‍ित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही दौर में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने टूर्नामेंट में 31वीं सीड अलेक्जेंडर बुब्लिक को हरा दिया. नागल शुरुआत से दो सेटों में आगे चल रहे थे, लेकिन तीसरे दौर में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और बुब्ल‍िक को मात दी. सुम‍ित नागल ने यह मैच 6-4, 6-2, 7-6(5) से जीता. 35 साल में यह पहली बार है कि किसी भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी ने स‍िंंगल्स ग्रैंड स्लैम में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया है. सुम‍ित नागल की एटीपी रैंकिंग 137 है.

इसके साथ ही सुम‍ित नागल ने 1989 के बाद पहली बार ऐसे भारतीय ख‍िलाड़ी बन गए हैं, ज‍िन्होंने सिंगल्स ड्रॉ में किसी सीडेड ख‍िलाड़ी को हराया हो. इससे पहले रमेश कृष्णन ने ऐसा किया था. सुमित नागल ने बुब्लिक को सीधे सेटों में हराकर अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया. क्वालीफायर के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले 26 साल के नागल ने वर्ल्ड नंबर 27 बुब्लिक को दो घंटे 38 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में मात दी.

नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहली बार प्रवेश किया, 2021 में वह शुरुआती दौर में लिथुआनिया के रिकार्डस बेरांकिस से 2-6, 5-7, 3-6 से हार गए थे.नागल की मैच जीतने के बाद प्रत‍िक्रिया देखने लायक थी, वह बेहद खुश नजर आए. नागल की यह जीत एक तरह से ऐत‍िहास‍िक कही जाएगी, क्योंकि एक लंबे अर्से के बाद किसी भारतीय ख‍िलाड़ी ने ऐसा किया है.

नागल ने शानदार शुरुआत की और मैच के पहले गेम में बुब्लिक की सर्विस तोड़ दी, लेकिन इसके बाद वह अपनी सर्विस बरकरार रखने में भी असफल रहे और स्कोर 1-1 हो गया. इसके बाद भारतीय ने पहले सेट में दो बार अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़कर 42 मिनट में 6-4 से जीत हासिल की. दूसरे सेट में नागल ने और भी बेहतर खेल दिखाया और अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस दो बार तोड़ी, जबकि अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए 43 मिनट में 6-2 से जीत हासिल की.

तीसरे सेट में, दोनों खिलाड़ियों ने सातवें गेम तक अपनी सर्विस बरकरार रखी, जब नागल ने अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़कर 4-3 की बढ़त बना ली. इसके बाद वह 5-3 से आगे हो गये. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने मैच के लिए 5-4 से सर्विस की, लेकिन पकड़ बनाने में असफल रहे. इसके बाद तीसरा सेट टाई-ब्रेकर तक गया जिसे नागल ने अंततः 7-5 से जीत लिया.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...