15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलआईफोन 12 के लिए बिक गया बांग्लादेशी क्रिकेटर? ICC ने 2 साल...

आईफोन 12 के लिए बिक गया बांग्लादेशी क्रिकेटर? ICC ने 2 साल के लिए किया बैन

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड कि भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तीन आरोपों को स्वीकार किया। इसके बाद मंगलवार को उन्हें दो साल के लिए सभी तरह की क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया जिसमें 6 महीने का निलंबित प्रतिबंध भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड की संहिता के तहत नामित भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी के रूप में हुसैन पर सितंबर 2023 में आरोप लगाए थे। इस क्रिकेटर ने इनमें से तीन आरोप स्वीकार किए थे। आईसीसी के अनुसार हुसैन ने उन्हें मिले उपहार का खुलासा नहीं किया था। उन्हें 750 अमरिकी डॉलर का आईफोन 12 गिफ्ट में मिला था।

इसके अलावा इस क्रिकेटर ने भ्रष्ट कार्यों में शामिल होने के लिए की गई पेशकश के बारे में भी भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी को जानकारी नहीं दी थी। यही नहीं उन्होंने जांच में सहयोग भी नहीं किया था। बयान के अनुसार इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है और प्रतिबंध पर अपनी सहमति जताई है।

वह 7 अप्रैल 2025 के बाद क्रिकेट की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। हुसैन पुणे डेविल्स फ्रेंचाइजी से जुड़े उन आठ लोगों में शामिल थे जिन पर 2020-21 में अबूधाबी टी10 में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। हुसैन ने बांग्लादेश की तरफ से 19 टेस्ट, 65 वनडे और 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार 2018 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। उनके नाम टेस्ट में 1044 रन, वनडे में 1281 रन और टी20 में 370 रन है। इसके अलावा टेस्ट में नासिर ने 8, वनडे में 24 जबकि टी20 में 7 विकेट झटके हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...