11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलतीसरे T20 से पहले भारतीय टीम के साथ ऋषभ पंत, रिंकू ने...

तीसरे T20 से पहले भारतीय टीम के साथ ऋषभ पंत, रिंकू ने थमाया बल्ला तो विराट कोहली भी हुए स्पॉट

Published on

बेंगलुरु

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के नेट्स पर 20 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास कर अपनी बेहतर फिटनेस का एक और संकेत दिया। भारतीय टीम के अभ्यास के लिए पहुंचने से पहले ऋषभ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के स्टाफ की थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी की।

उन्होंने ऑफ साइड में कुछ अच्छे ड्राइव लगाए और कुछ गेंद ऑन साइड में भी खेली। उन्होंने भारतीय टीम के ‘साइड आर्म’ विशेषज्ञ रघु से भी बात की और फिर भारतीय टीम के खिलाड़ियों विराट कोहली, रिंकू सिंह और अन्य से बातचीत की। वहीं विराट कोहली, रिंकू सिंह और ऋषभ पंत की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पंत रिंकू सिंह और विराट कोहली से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

ऋषभ दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद अब एनसीए में फिटनेस हासिल कर रहे हैं। पंत को एक्सीडेंट में काफी ज्यादा चोट आई थी। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। हालांकि अब वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उनके इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में वापसी करने की संभावना है क्योंकि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल नवंबर में दिल्ली कैपिटल्स के अभ्यास कैंप में भी भाग लिया था। वह दिसंबर में दुबई में हुई नीलामी के दौरान भी फ्रेंचाइजी टीम के साथ उपस्थित थे।

इसके अलावा बात करें पंत के करियर की तो, ऋषभ ने अब तक भारत के लिए 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 2271, वनडे में 865 और टी20 में 987 रन हैं। इसके अलावा आईपीएल में अब तक ऋषभ पंत ने 148 के स्ट्राइक रेट से 98 मैचों में 2838 रन ठोके हैं, जिसमें 1 शतक और 15 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...