15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालकपड़े उतरवाए, प्राइवेट पार्ट छुआ.... बेटे की चाहत में तांत्रिक के पास...

कपड़े उतरवाए, प्राइवेट पार्ट छुआ…. बेटे की चाहत में तांत्रिक के पास गई महिला के साथ ‘डर्टी क्रिया’

Published on

टीकमगढ़

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक तांत्रिक ने महिला से रेप किया है। बेटे के जन्म के लिए महिला तांत्रिक के संपर्क में आई थी। इस नाम पर तांत्रिक ने उसके साथ गलत काम किया है। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी तांत्रिक यूपी के गुरसराय का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम तांत्रिक इम्तियाज अली उर्फ राहत बाबा है।

दरअसल, टीकमगढ़ शहर में रहने वाली एक महिला को बेटे की चाहत थी, जिसके चलते वह कई तांत्रिकों के पास गई। इस दौरान वह झांसी जनपद के गुरसराय के रहने वाले तांत्रिक इम्तियाज अली उर्फ राहत बाबा के पास गई। बाबा ने उसे भरोसा दिया कि आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति हो जाएगी। इस चाह में महिला बाबा के पास कई बार गई। बाबा ने कहा कि आपको इसके लिए अपने घर में तांत्रिक क्रिया करवानी होगी।

महिला के घर में तांत्रिक क्रिया
ढोंगी तांत्रिक महिला के घर पर अनुष्ठान करवाने पहुंचा। इस दौरान वह महिला के साथ गलत करने लगा। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि तांत्रिक क्रिया के दौरान आरोपी ने उसके कपड़े उतरवा दिए। बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से टच करने लगा। इस दौरान उसने कहा कि यह तांत्रिक क्रिया का हिस्सा है। महिला को बेहोश कर आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

पति को बताई पूरी बात
होश में आने के बाद महिला को पता चला कि रात में तांत्रिक ने उसके साथ गलत किया है। उसने पूरी बात अपने पति को बताई। पति महिला को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद महिला का मेडिकल चेकअप हुआ है।पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। टीकमगढ़ एसपी रोहित ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this