11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालचाची को पास कराने के चक्कर में भतीजी पहुंच गई जेल, बिहार...

चाची को पास कराने के चक्कर में भतीजी पहुंच गई जेल, बिहार से सप्लीमेंट्री एग्जाम देने आई थी MP

Published on

ग्वालियर ,

चाची एक विषय में फेल हो चुकी थी. अब ऐसे में चाची कहीं पूरक परीक्षा यानी सप्लीमेंट्री एग्जाम में फेल न हो जाए, इसलिए भतीजी ने उनका भविष्य संवारने का प्रयास किया, लेकिन चाची का भविष्य संवारने के चक्कर में भतीजी को ही जेल की हवा खानी पड़ गई. यह पूरा मामला ग्वालियर का है लेकिन चाची-भतीजी बिहार की हैं.

दरअसल, बिहार के मधेपुरा जिले स्थित धरगुरिया गांव की रहने वाली कविता ने डीएलएड प्रथम वर्ष दी थी, लेकिन वह एक विषय में फेल हो गई. कैंडिडेट को एक विषय की पूरक परीक्षा में पास होने के लिए दूसरा मौका मिला था. यह पूरक परीक्षा 16 जनवरी को ग्वालियर के मुरार स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार क्रमांक-1 में आयोजित की गई थी.

कहीं फिर से फेल न हो जाए
सुबह की पाली में आयोजित इस परीक्षा में कविता को शामिल होकर अपनी पूरक परीक्षा देनी थी, लेकिन कविता को इस बात का डर था कि कहीं वह फिर से फेल न हो जाए, इसलिए वह खुद पूरक परीक्षा में शामिल नहीं हुई.

चाची के स्थान पर परीक्षा देने आई ग्वालियर
कविता की भतीजी पल्लवी ने जब देखा कि उसकी चाची कविता का भविष्य संकट में है और अगर इस बार भी पूरक परीक्षा में उसकी चाची पास नहीं हो पाई तो उसका डीएलएड अधूरा रह जाएगा. यह सोचकर पल्लवी चाची के स्थान पर परीक्षा देने के लिए ग्वालियर आ गई.

यहां परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर भतीजी पल्लवी अपनी चाची के स्थान पर परीक्षा देने लगी, तभी परीक्षा केंद्र अध्यक्ष शिव ओम सक्सेना को पल्लवी पर संदेह हुआ. पहले पल्लवी का फोटो मिलान किया गया जो मिसमैच था. इसके बाद पल्लवी से हस्ताक्षर भी करवाए गए जो काफी अलग थे. इस के बाद पल्लवी को परीक्षा से उठा दिया गया और इसकी सूचना तुरंत मुरार थाना पुलिस को दी गई.

कोर्ट ने जेल भेज दिया
मुरार थाना पुलिस परीक्षा केंद्र पर पहुंची और पल्लवी को अपने साथ थाने ले आई. यहां मुरार थाना पुलिस ने परीक्षा केंद्र अध्यक्ष शिवओम सक्सेना की शिकायत पर पल्लवी के खिलाफ धारा 419, 420 468 और 3/4 परीक्षा अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद पल्लवी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया.

फिर चाची नहीं आई ग्वालियर
इस दौरान मुरार पुलिस ने पल्लवी की चाची कविता को भी बुलाने की कोशिश की, लेकिन पल्लवी की चाची कविता ग्वालियर नहीं पहुंची. इस तरह एक भतीजी ने अपनी चाची के भविष्य को संवारने का प्रयास किया, लेकिन चाची को पास करने के चक्कर में भतीजी जेल पहुंच गई.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...