15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलधोनी के खास फैन ने किया सुसाइड, CSK के रंग में रंगवा...

धोनी के खास फैन ने किया सुसाइड, CSK के रंग में रंगवा दिया था पूरा घर

Published on

नई दिल्ली,

महेंद्र सिंह धोनी का शुमार भारत के महानतम कप्तानों में होता है. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी खिताब जीते. धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में ही संन्यास लिया था. धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास जरूर ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल में वह अब भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का पार्ट हैं. आगामी आईपीएल सीजन में भी धोनी सीएसके की कप्तानी करने जा रहे हैं.

धोनी के इस फैन ने किया सुसाइड
धोनी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. तमिलनाडु के कडलूर जिले के रहने वाले गोपी कृष्णन भी धोनी और उनकी टीम सीएसके के कट्टर फैन थे. गोपी कृष्णन ने अपने घर को पीले रंग से पेंट करवा लिया था, जो सीएसके का पारंपरिक कलर है. गोपी ने अपने घर का नाम ‘होम ऑफ धोनी फैन’ रखा था. साल 2020 में सीएसके फ्रेंचाइजी ने इस फैन की फोटो शेयर की थी.

हालांकि अब गोपी कृष्णन को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है. गोपी कृष्णन ने गुरुवार (18 जनवरी) को आत्महत्या कर ली. गोपी कृष्णन का पड़ोस के गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया. गोपी के भाई और स्थानीय पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की.

मृतक के भाई राम ने थांथी टीवी को बताया, ‘मेरे भाई का पड़ोस के गांव के कुछ लोगों के साथ वित्तीय विवाद था. गोपी का हाल ही में उनके साथ झगड़ा हुआ था और वह इस घटना में घायल हो गए थे. इस घटना के बाद से वह परेशान थे.’ रामनाथम के एक पुलिस अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को को बताया कि गोपी ने पुरानी दुश्मनी के चलते ही आत्महत्या की है. रामनाथम पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है.

जब वीडियो देखकर धोनी भी हुए थे खुश
गोपी कृष्णन के घर का एक वायरल वीडियो एमएस धोनी तक भी पहुंच गया था. धोनी वीडियो को देखकर काफी खुश हुए थे. कृष्णन ने कहा था, ‘यह ऐसी चीज नहीं है जिसे बहुत आसानी से किया जा सके. जब आप कोई फैसला लेते हैं तो पूरे परिवार को उस पर सहमत होने की आवश्यकता होती है, फिर आप उस तरह कुछ करने के लिए आगे बढ़ते हैं.’

ऐसा है धोनी का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी ने 350 वनडे इंटरनेशनल में 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 183 रन रहा. वनडे में उन्होंने विकेट के पीछे 444 शिकार किए. धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए. उन्होंने टेस्ट में 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं.

टेस्ट में एमएस धोनी का उच्चतम स्कोर 224 रन रहा. विकेट के पीछे टेस्ट क्रिकेट में धोनी ने 294 शिकार किए. उन्होंने भारत के लिए 98 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने विकेट के पीछे 91 शिकार किए.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...