13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने किया 9 माह में 2000 करोड़ से ज्यादा का उत्पादन...

बीएचईएल ने किया 9 माह में 2000 करोड़ से ज्यादा का उत्पादन अगले 3 माह में 3500 करोड़ तक पहुंचने की कोशिश

Published on

– टीसीबी, ईएम, हाईड्रो और ट्रेक्शन मोटर निभायेंगे उत्पादन में अहम भूमिका, कैश कलेक्शन 2280 करोड़

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल में वित्तीय वर्ष 2023-24 का उत्पादन लक्ष्य पाने के लिये जद्दोंजहद जारी है । हालांकि इस बीच 3 ईडी का तबादला होना भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल दिखाई दे रहा है फिर भी नये मुखिया अपनी कार्य प्रणाली 31 मार्च 2024 तक उत्पादन 3500 करोड़ तक पूरा करने की कोशिश करेंगे। फिलहाल इस यूनिट में कैश कलेक् शन 2280 करोड़ रूपये होना बताया जा रहा है ।

सूत्र बताते हैं कि भोपाल यूनिट में इस वित्तीय वर्ष के 9 माह की समाप्ति तक यानि तीसरी तीमाही में करीब 2000 करोड़ से ज्यादा का उत्पादन हो चुका है । ऐसे में भेल कर्मी ढाई माह में 3500 करोड़ का उत्पादन करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे तब कहीं जाकर लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है । जानकारों का कहना है कि टीसीबी,इलेक्ट्रिकल्स मोटर और ट्रेक्शन मोटर टारगेट तक पहुंचने में अहम भूमिका निभायेंगे। कारखाने के टीसीबी ब्लॉक में करीब 500 करोड़ का उत्पादन किया है वहीं इलेक्ट्रिकल्स मोटर भी 500 करोड़ तक उत्पादन कर चुकी है । हाईड्रो ब्लॉक 350 करोड़,टे्रक् शन मोटर 300 करोड़,स्वीचगीयर 250 करोड़,एसटीएम 150 करोड़ और फीडर्स 75 करोड़ का उत्पादन कर चुके हैं। इस हिसाब से देखा जाये तो टीसीबी,ट्रेक् शन मोटर,हाईड्रो और ईएम लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

रही बात स्वीचगीयर,थर्मल और एसटीएम के पास आर्डर की कमी होने के कारण उत्पादन में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभा पायेंगे। भेल में यह कहावत चरितार्थ है कि वित्तीय वर्ष के आखिरी 3 माह में इस यूनिट को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिये सिर्फ कर्मचारी ही नहीं अधिकारी भी पूरी मेहनत करते हैं इसके चलते यह उम्मींद की जा रही है कि लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है लेकिन इसके लिये यह भी जरूरी है कि उत्पादन वाले ब्लाकों को मटेरियल सही समय पर मिल सके ।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी...