11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : 'कपड़े उतरवाए, उल्टा लटकाकर चिमटे से दागा...' इंदौर अनाथालय...

मध्य प्रदेश : ‘कपड़े उतरवाए, उल्टा लटकाकर चिमटे से दागा…’ इंदौर अनाथालय में 21 लड़कियों से बर्बरता

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित अनाथालय की लड़कियों ने स्टाफ मेंबर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यहां 4 से 16 साल की लड़कियों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई तो अफसर भी हैरान रह गए. इस मामले में शिकायत पर इंदौर पुलिस ने अनाथालय के 4 स्टाफ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस गंभीरता से इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, इंदौर के अनाथालय की 21 लड़कियों ने स्टाफ पर आरोप लगाया है कि उन्हें यातनाएं दी गईं. उनके कपड़े उतारवाकर लोहे के चिमटे से दागा गया. जबरन लाल मिर्च जलाकर धुएं में रखा गया और रेलिंग से उल्टा लटका दिया गया. बता दें कि 13 जनवरी को इंदौर में वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथालय में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया था. इसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

अनाथालय की लड़कियों ने जब अधिकारियों को आपबीती सुनाई तो वे दंग रह गए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट के चार स्टाफ सदस्यों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बोले- केस दर्ज कर की जा रही है कार्रवाई
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों ने अपने बयान में उत्पीड़न की बातें बताई हैं. इसके आधार पर पुलिस ने वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों की पहचान आयुषी, सुजाता, सुमन, आरती और बबली के रूप में की गई है.

घटना को लेकर क्या बोले इंदौर के कलेक्टर?
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अनाथालय में रहने वाली लड़कियां अलग-अलग जिलों से हैं. निरीक्षण के दौरान पता चला कि इन लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है. हमने इस मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है. सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की गई है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this