11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालएमपी में नए मंत्रियों को मिला आशियाना पर गृह प्रवेश के लिए...

एमपी में नए मंत्रियों को मिला आशियाना पर गृह प्रवेश के लिए करना होगा इंतजार, जानिए वजह

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में नई सरकार लगातार बड़े-बड़े फैसले ले रही है। इस बीच सूबे के नए मंत्रियों को आखिरकार आवास मिल ही गया। शपथ लेने के 23 दिन बाद मंत्रियों को बंगले आवंटित कर दिए गए। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह को चार इमली का B-10 बंगला आवंटित गया है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बी-17 बंगला दिया गया है। मंत्री प्रह्लाद सिंह सिविल लाइन स्थित बी-7 बंगले में निवास करेंगे। अब तक पूर्व मंत्री ओमप्रकाश कलेचा इस बंगले में रहते थे। बंगलों का आवंटन तो कर दिया गया है हालांकि, अभी मंत्रियों को गृह प्रवेश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

मंत्री प्रह्लाद सिंह को मिला सिविल लाइन स्थित बी-7 बंगला
मोहन यादव सरकार के मंत्रियों को आशियाना मिल गया है लेकिन अभी बंगला खाली होने के बाद ही वो इसमें रह सकेंगे। अभी चुनाव हार चुके तीन मंत्रियों को बंगला खाली नहीं करना होगा। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के अलावा महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदोरिया को बंगला खाली नहीं करना होगा। उधर पूर्व मंत्री कमल पटेल को चार इमली में स्थित बी-10 बंगला खाली करना पड़ेगा। इस बंगले में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह निवास करेंगे। वहीं पूर्व नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह को बांग्ला बी-17 खाली करना होगा। यह बंगला नए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आवंटित किया गया है।

किस मंत्री को कौन सा बंगला मिला
राव उदय प्रताप सिंह को B-17, 74 बंगला
मंत्री राकेश सिंह को चार इमली स्थित B-10 बंगला
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बी 17
प्रह्लाद सिंह पटेल को सिविल लाइन्स में B-7
करण सिंह वर्मा को चार इमली स्थित B-22 बंगला मिला है।
सम्पतिया उइके को B-12A, 74 बंगला
निर्मला भूरिया को B-10, 74 बंगला
नारायण सिंह कुशवाह को B-11, चार इमली
नागर सिंह चौहान को B-12B, 74 बंगला,
राकेश शुक्ला को B-19, 74 बंगला
चैतन्य कश्यप को B-2, काशियाना बंगला
धर्मेंद्र भावसिंह लोधी को B-11, 74 बंगला
दिलीप जायसवाल को B-2, चार इमली
गौतम टेटवाल को C-1, 74 बंगला
लखन पटेल को C-14, शिवाजी नगर में बंगला मिला है।

इनके बंगले सुरक्षित
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के बंगले अभी किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं। अभी इन्हें रिजर्व रखा गया है। तीनों मंत्री चुनाव हार चुके हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...