11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपाल'सरकार इतनी दरिद्र थोड़ी है कि आपकी मांग नहीं मानेगी' विधायकों की...

‘सरकार इतनी दरिद्र थोड़ी है कि आपकी मांग नहीं मानेगी’ विधायकों की डिमांड सुन सीएम मोहन ने कर दी बड़ी घोषणा

Published on

सागर

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को सागर दौरे पर थे। यहां उन्होंने जिले को कई सौगातें दी। मंच पर सीएम ने शिवराज सिंह चौहान की तर्ज पर बड़ी घोषणा भी कर दी। दरअसल, जन आभार यात्रा के बाद सीएम मोहन यादव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मोहन यादव से लोगों और जन प्रतिनिधियों ने सागर में स्टेट यूनिवर्सिटी की डिमांड की। इस डिमांड को सुनने के बाद मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान की तर्ज पर तुरंत घोषणा कर दी। बता दें कि पू्र्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विकास की कई घोषणाएं कर चुके थे। कांग्रेस उन्हें घोषणावीर मुख्यमंत्री कह कर संबोधित करती थी।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा- “मैं आज के इस अवसर पर आपने जो मांग रखी है यहां पर स्टेट यूनिवर्सिटी की जरुरत है। हम यहां इसी साल से विश्वविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा करते हैं।” बता दें कि सागर जिले के विधायकों ने यहां स्टेट विश्वविद्यालय की मांग की थी।

सरकार दरिद्र नहीं है
मोहन यादव ने कहा- “हमको मालूम है कि हरि सिंह गौर अपने पैसे से विश्वविद्यालय खोल सकते हैं तो सरकार इतनी दरिद्र थोड़ी है कि आपकी मांग नहीं मांगेनी। निश्चित रूप से मानेगी और क्यों नहीं मानना चाहिए।” सीएम ने कहा कि अभी कोई भवन होगा तो उसमें ही जून महीने से नया राज्य स्तरीय विश्व विद्यालय प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इसके अलावा सीएम ने बुंदेलखंड में उद्योगों के विकास को लेकर भी बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा यहां हम जल्द ही उद्योगों के विकास को लेकर बड़ा कदम उठाएंगे। सीएम ने कहा- इसी संभाग के अंदर उद्योग की बड़ी बैठक करके बड़े व्यापाने पर लोगों को रोजगार देने के लिए हमने निर्णय लिया है।

जन आभार यात्रा में शामिल हुए थे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर में जन आभार यात्रा में भी शामिल हुए। यहां की जनता ने बुंदेली परंपरा अनुसार सीएम का भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। जन आभार यात्रा के डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई। सीएम की जन आभार यात्रा सागर पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल तक पहुंची।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...