11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालजय श्रीराम, जय श्रीराम...स्कूल में छात्र ने लगाए नारे, बौखलाए टीचर ने...

जय श्रीराम, जय श्रीराम…स्कूल में छात्र ने लगाए नारे, बौखलाए टीचर ने कर दी पिटाई, फिर…

Published on

भोपाल,

इस वक्त पूरा देश राममय है. सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वजह से हर तरफ उल्लास है. विभिन्न जगहों पर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं. जय श्रीराम, सीताराम और राम नाम के नारे लगाए जा रहे हैं. इसी उल्लास में आकर एक छात्र ने अपने स्कूल में जय श्री राम का नारा लगा दिया. पढ़ाई के दौरान छात्रा द्वारा धार्मिक नारा लगाए जाने से टीचर नाराज हो गए. पहले तो उन्होंने छात्र को जमकर डांटा फटकारा, उसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.

स्कूल में पिटाई की इस घटना के बाद पीड़ित बच्चे के परिजन नाराज हो गए. उसे लेकर थाने पहुंचे. पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी टीचर और स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (उकसाना जिससे दंगा हो), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 500 (मानहानि) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया. इसके बाद स्कूल जाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में स्कूल मैनजमेंट के प्रति रोष है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शहडोल जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर बुढ़ार कस्बे के ग्रीन बेल्स स्कूल में हुई है. यहां 12 वर्षीय एक छात्र कक्षा सात में पढ़ता है. बताया जा रहा है कि उसकी कक्षा में अंग्रेजी की क्लास चल रही थी. उस वक्त इस विषय के टीचर अब्दुल वाहिद मौजूद थे. इसी बीच छात्र ने जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए. धार्मिक नारे को सुनकर अब्दुल को गुस्सा आ गया. उन्होंने डंडे से छात्र को बुरी तरह मारा-पीटा. उसे कई जगह गंभीर चोटें आई हैं.

बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जयसवाल ने कहा कि स्कूल में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के परिजनों के साथ स्थानीय लोग नाराज हो गए. इसके बाद लोगों का समूह थाने पहुंचा और आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग करने लगे. इसी बीच कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए. वहां आरोपी के खिलाफ नारेबाजी होने लगी. पुलिस ने हालात को समझते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ भी लापरवाही बरतने के आरोप में कार्यवाही की जा रही है.

कपड़े उतरवाए, लोहे के चिमटे से दागा…अनाथालय की लड़कियों की आपबीती
बताते चलें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित एक अनाथालय की लड़कियों ने वहां के स्टाफ मेंबर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यहां 4 से 16 साल की लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें कठोर यातनाएं दी गई हैं. उनके कपड़े उतारवाकर लोहे के चिमटे से दागा गया है. जबरन लाल मिर्च जलाकर धुएं में रखा गया और रेलिंग से उल्टा लटका दिया गया. 13 जनवरी को इंदौर में वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथालय में बाल कल्याण समिति के औचक निरीक्षण के बाद ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

इस मामले में शिकायत पर इंदौर पुलिस ने अनाथालय के चार स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसकी जांच की जा रही है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों ने अपने बयान में उत्पीड़न की बातें बताई हैं. इसके आधार पर पुलिस ने वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों की पहचान आयुषी, सुजाता, सुमन, आरती और बबली के रूप में की गई है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इस मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी गई है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...