आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डीपफेक टूल ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया है। सबसे पहले जब रश्मिका मंदाना का वीडियो वायरल हुआ था, तब हंगामा मच गया था। लोग इस AI टूल के भविष्य में गलत इस्तेमाल को लेकर सहम गए थे। इसके बाद नोरा फतेही का भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर खुद एक्ट्रेस को सामने आकर सच्चाई बतानी पड़ी। अब रश्मिका और नोरा के बाद कटरीना कैफ का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो एकदम सहजता से तुर्की भाषा बोलती नजर आ रही हैं। उनके साथ ऋतिक रोशन भी हैं।
दरअसल, ये वीडियो साल 2014 का है, जब ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ अपनी फिल्म ‘बैंग बैंग’ का प्रमोशन कर रहे थे। एक्टर के फैन ने इस 10 साल पुराने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘अगर आप तुर्की भाषा बोलते तो ऐसा होता… नोट: ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया है।’
अयोध्या में थीं कटरीना कैफ
कटरीना सोमवार को दोपहर में पति विक्की कौशल के साथ अयोध्या में थीं, जहां राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हुआ। राम मंदिर में राम लला विराजमान हो गए हैं।
ये सिलेब्स भी आए नजर
कटरीना और विक्की के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियां भी इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत से लेकर अनुपम खेर, आलिया-रणबीर, माधुरी-श्रीराम नेने, कंगना रनौत, आयुष्मान खुराना और रोहित शेट्टी सहित तमाम सिलेब्स शामिल हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना को विजय सेतुपति संग हालिया रिलीज मूवी ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया। इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।
