11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालवोट पड़े दो, पर्ची निकले चार... दिग्विजय सिंह ने दिखाए हैंकिंग के...

वोट पड़े दो, पर्ची निकले चार… दिग्विजय सिंह ने दिखाए हैंकिंग के डेमो, कहा- ऐसा हो सकता

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने वीवीपैट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही दिग्विजय सिंह और उनकी टीम ने डेमो देकर दिखाया है कि कैसे मशीन से छेड़छाड़ संभव है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये लोग सभी जगह ऐसा नहीं करते हैं क्योंकि लोगों को शक होने लगता है। ये कुछ सीटों पर ईवीएम से खेल करते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी हमारे स्टैंड के साथ खड़ी रहेगी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब हमें सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है, सिविल सोसायटी इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम 2003 से इस मुद्दे को उठा रहे हैं। पहले हमारी पार्टी इस पर यकीन नहीं करती थी। अब पार्टी को यकीन हो गया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वीवीपैट से निकली पर्ची वोटरों को दिया जाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम पूरे प्रदेश की जनता को यह दिखाएंगे कि कैसे आपके वोटों से हेरफेर होता है। सिविल सोसायटी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 31 जनवरी को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि अब सॉफ्टवेयर सरकार बनाती है

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित नतीजे आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर ये छेड़छाड़ नहीं करते हैं। कुछ सीटों पर हमारे उम्मीदवारों की जीत 60 हजार वोटों से हो रही है तो कुछ जगहों पर हमारे उम्मीदवार 60 हजार वोटों से हार रहे हैं। वहीं, डेमो दे रहे अतुल ने कहा कि हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि हैंकिंग हुई। इस मशीन के जरिए हम यह दिखा रहे हैं कि वीवीपैट मशीन से छेड़छाड़ संभव है।

वहीं, दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची वोटर को दिया जाए। ये एक रास्ता हो सकता है। डेमो के दौरान डिजाइनर टीम के सदस्य ने दिखाए हैं कि एक चुनाव चिह्न पर वोट चार पड़ते हैं और उसके वोट सात निकलते हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की है एक वोट डलने के बाद मशीन के अंदर की बत्ती सात सेकंड के लिए गुल होती है। इस दौरान दूसरा पर्ची गिर जाता है।

इसके दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग और रिटर्निंग ऑफिसर ऐसा नहीं करते हैं। यह सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने वाली कंपनियां करती हैं। अब इस देश में सरकार सॉफ्टवेयर कंपनियां ही बना रही हैं। वहीं, कर्नाटक और हिमाचल में इसी ईवीएम के वोट से कांग्रेस की सरकार बनी है। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इनके टारगेट बड़े होते हैं। हर जगह ऐसा करेंगे तो लोगों को इस पर विश्वास होने लगेगा। इसलिए कुछ जगहों को छोड़ देते हैं।

उन्होंने कहा कि अब इस पर सुप्रीम कोर्ट से ही उम्मीद है। सिविल सोसायटी ने याचिका लगाई है। इस पर 31 जनवरी को सुनवाई है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसकी सुनवाई कोर्ट में डबल बेंच करे। कई देशों में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव हो रहे हैं। हमारे देश में भी यह संभव है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2024 के बाद इस देश में लोकतंत्र और संविधान नहीं रहेगा।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...