8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपाललोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना सकती है BJP का फार्मूला, जानिए...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना सकती है BJP का फार्मूला, जानिए कैसे?

Published on

भोपाल ,

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब आगामी लोकसभा चुनाव के जरिए वापसी की तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए कांग्रेस अपनी कट्टर विरोधी पार्टी बीजेपी के उस फॉर्मूले को भी अपना सकती है जिसमें वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ने का दांव बीजेपी ने चला था.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने हाल ही में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक ली थी. इस बैठक में कांग्रेस के सीनियर नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाने और विधानसभा में हार चुके कुछ नेताओं को लोकसभा का टिकट देने पर चर्चा हुई है.

इसके मुताबिक कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया जैसे सीनियर लीडर्स के अलावा तरुण भनोट, कमलेश्वर पटेल, हीना कांवरे जैसे विधानसभा चुनाव हार चुके नेताओं को भी लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा हुई है.

कांग्रेस का मानना है की सीनियर लीडर्स जिस सीट से लड़ेंगे, वहां कार्यकर्ता एकजुट होगा और बीजेपी को कड़ी टक्कर दी जा सकेगी. अगर ऐसा होता है तो कमलनाथ को उनके गढ़ छिंदवाड़ा, दिग्विजय सिंह को भोपाल या राजगढ़, कांतिलाल भूरिया को रतलाम, तरुण भनोट को जबलपुर, हीना कांवरे को बालाघाट से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है.

हिट रहा था बीजेपी का फार्मूला
आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दिग्गज नेताओं को टिकट देते हुए सात लोकसभा सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया था जिनमें से तीन तो केंद्रीय मंत्री थे. सात में से 5 सांसद विधानसभा चुनाव जीत भी गए.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this