14.6 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeहेल्थसिर्फ ढांचा नहीं गिराती, मर्दाना ताकत भी खत्म करती है Vitamin B12...

सिर्फ ढांचा नहीं गिराती, मर्दाना ताकत भी खत्म करती है Vitamin B12 कमी, खाएं 10 चीजें

Published on

प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम की तरह शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन बी12 की भी जरूरत होती है। इसकी कमी से आपकी मांसपेशियों से लेकर हड्डियों तक सभी में कमजोरी आ सकती है। इसकी कमी का असर आपके यौन स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। विटामिन बी12 शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। इसकी कमी से मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी आ सकती है। इसकी कमी से कामेच्छा में कमी और संभोग सुख प्राप्त करने में कठिनाई जैसे यौन रोग हो सकते हैं।

हो सकते हैं कई यौन रोग
विटामिन बी12 की कमी से आपकी मर्दाना ताकत खत्म हो सकती है। इसकी वजह यह है कि यह नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन के लिए जरूरी है, यह एक अणु है, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने और जननांगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है।

प्लेजर में आ सकती है कमी
याद रहे कि नाइट्रिक ऑक्साइड के बिना जननांग हिस्से में ब्लड फ्लो धीमा हो सकता है, जिससे इरेक्शन प्राप्त करना या बनाए रखना या प्लेजर का आनंद लेना मुश्किल हो जाता है।

तनाव और चिंता को करता है कम
तनाव और चिंता की वजह से आपके यौन स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। विटामिन बी12 तनाव और चिंता को कम करने का काम करता है। जब आप शांत और खुश होते हैं, तो इससे आपकी यौन क्रिया बेहतर बनती है।

विटामिन बी12 क्यों जरूरी
विटामिन बी12 पानी में घुलनशील विटामिन है जो तंत्रिका तंत्र, लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और प्रोटीन और फैट के मेटाबोलिज्म सहित कई शारीरिक कामकाज के लिए जरूरी है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
इस पोषक तत्व की कमी से शरीर तो कमजोर होता ही है, साथ ही आपको सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, अपच, भूख में कमी, देखने में परेशानी, कमजोरी, थकान और दस्त जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

विटामिन बी12 के नॉन-वेजिटेरियन सोर्स
मांसाहारी लोग कई स्रोतों से विटामिन बी12 प्राप्त कर सकते हैं। आप चिकन, मांस, मछली और अंडे से विटामिन बी12 प्राप्त कर सकते हैं।

विटामिन बी12 के वेजिटेरियन सोर्स
अगर आप मांस-मछली नहीं खाते हैं, तो आप दही, कम वसा वाला दूध, फोर्टीफाइड प्लांट बेस्ड मिल्क, पनीर, फोर्टीफाइड सेरेल्स, न्यूट्रिशनल यीस्ट आदि का सेवन कर सकते हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...