भोपाल
14वें राष्ट्र्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा मुख्यालय पर्यटन भवन एवं निगम के समस्त क्षेत्र कार्यालय के साथ समस्त इकाइयों में आज मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान करने की शपथ विधि का कार्यक्रम आयोजित किया गया निगम के प्रबंध संचालक डॉ इलैया राजा टी. ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से एवं उनको मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करना है कि वोट देने का अधिकार प्रत्येक मतदाता का एक बुनियादी अधिकार है,
श्री डॉ राजा ने कहा के इस अभियान को विस्तार देने के लिए पर्यटन स्थलों एवं मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के समस्त इकाइयों होटल्स व रिजॉर्ट्स में आने वाले अतिथियों को उनके तथा उनके परिजनों मतदाता सूची में नाम जुड़वाने,अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने ले लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता नैतिक मतदान संबंधी बैनर पोस्टर होर्डिग लगाकर प्रचार प्रसार कर जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा, जिससे मतदान के दिन मतदाता को कोई समस्या न हो।
आज पर्यटन भवन में आयोजित मतदाता शपथ विधि कार्यक्रम पर्यटन निगम मुख्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने मतदान करने एवं अन्य मतदाता को जागरूक करने की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम देश के मतदाताओं को समर्पित है जो अपने वोट की ताकत के माध्यम से मतदान प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति व्यक्तियों की भावनाओं और आकांक्षाओं को प्रकट करती है।
