19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलशोएब मलिक ने की मैच फिक्सिंग? BPL से कॉन्ट्रैक्ट खत्म, बांग्लादेश से...

शोएब मलिक ने की मैच फिक्सिंग? BPL से कॉन्ट्रैक्ट खत्म, बांग्लादेश से भगाया गया!

Published on

नई दिल्ली

हाल ही में तीसरी शादी करने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बचे हुए मैच नहीं खेलेंगे। उनकी टीम फॉर्च्यून बरिशाल ने इसकी पुष्टि की है। शोएब मलिक अपनी शादी की वजह से चर्चा में तो थे ही। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच में एक ही ओवर में तीन नो बॉल फेंकने की वजह से भी उन्हें लेकर लगातार बात हो रही थी। इसे फिक्सिंग के चश्मे से भी देखा जा रहा है।

फ्रेंचाइजी ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट
एक ओवर में तीन नो बॉल फेंकने के बाद हर तरफ शोएब मलिक की चर्चा हो रही थी। फिक्सिंग की बातें होने लगी थीं। कई स्पिनर अपने पूरे करियर में तीन नो बॉल नहीं फेंकते हैं। फिक्सिंग के अंदेशे की वजह से फ्रेंचाइजी ने शोएब मलिक का अनुबंध समाप्त करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की मीडिया ने यह दावा किया है। अब मलिक बांग्लादेश छोड़कर दुबई जाएंगे।

उन्होंने पहले चरण के सभी मैच खेले, लेकिन मलिक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उनकी जगह अब अहमद शहजाद लेंगे। पिछले हफ्ते मलिक ने टी20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वो ऐसा करने वाले एशिया के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने ये उपलब्धि फॉर्च्यून बरिशाल और रंगपुर राइडर्स के बीच हुए मैच में हासिल की।

लीग से ठीक पहले की थी तीसरी शादी
मलिक पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी के कारण सुर्खियों में हैं, इससे पहले वो भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से ‘एकतरफा’ तलाक ले चुके थे। पिछले हफ्ते, मलिक ने घोषणा की कि उन्होंने कराची में अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है, जिससे आखिरकार भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से उनके अलग होने की अटकलें खत्म हो गईं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...