19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयपहाड़ों का सूखा खत्म, हिमाचल-कश्मीर में अब शुरू होगा बर्फबारी और बारिश...

पहाड़ों का सूखा खत्म, हिमाचल-कश्मीर में अब शुरू होगा बर्फबारी और बारिश का दौर!

Published on

नई दिल्ली,

दिसंबर और जनवरी के महीने में पहाड़ों पर बर्फ ही बर्फ नजर आती है, लेकिन इस सीजन में ऐसा देखने को नहीं मिला था. इस सीजन में पहाड़ों पर बर्फबारी देखने को नहीं मिली. इस कारण से पहाड़ों पर इस बार सैलानियों की भीड़ भी देखने को नहीं मिली. हालांकि, अब पहाड़ों पर मौसम ने करवट ली है. हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के कई इलाकों में आज बर्फबारी देखने को मिली. इस ताजा बर्फबारी से पहाड़ों का सूखा ख्त्म हुआ है.

हिमाचल में बर्फबारी
हिमाचल के जनजातिया जिला मनाली और लाहौल में लंबे इंतज़ार के बाद मौसम ने करवट ली है. मनाली सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फ़बारी हो रही है. अटल टनल के पास आज यानी 26 जनवरी की सुबह बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई. मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी हो रही है. अटल टनल, रोहतांग के आसपास 1 इंच के करीब ताजा बर्फ़बारी दर्ज हुई है. फिलहाल, लेह-मनाली हाईवे पर आवाजाही रोकी गई है. मनाली के सोलंग नाला से आगे 4×4 वाहनों को ही जाने की दी अनुमति दी जा रही है. मौसम साफ़ होने के बाद ही अन्य वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी. इसी तरह लाहौल घाटी में बादल छाए हैं. यहां पर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है.

कश्मीर में भी बर्फबारी
मनाली के साथ-साथ कश्मीर में भी बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिली हैं. घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली है. जम्मू और कश्मीर के गुरेज़ में तुलैल घाटी पर भी बर्फबारी देखने को मिली. नीचे वीडियो में देखें तुलैल घाटी पर बर्फबारी का सुंदर नजारा-

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो जनवरी के अंतिम चरण में पश्चिमी हिमालय के अधिकांश पहाड़ी राज्य अभी भी अच्छी बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं. इन पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता कम रही है, जिससे बारिश और कम बर्फबारी की खबरें सामने आ रही थीं. हालांकि, अब मौसम बदल गया है. पूर्वानुमान की मानें तो आनेवाले दिनों में पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

27 जनवरी से शुरू होकर एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ेगा. ये शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ मध्यम बर्फबारी के साथ-साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश लेकर आएगा. हालांकि, बारिश के चलते पहाड़ों पर अब सूखा खत्म हो सकता है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...