19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना ने फिर मचाया हड़कंप! 187 नए केस आए सामने, एक मरीज...

कोरोना ने फिर मचाया हड़कंप! 187 नए केस आए सामने, एक मरीज की मौत

Published on

नई दिल्ली

भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के 187 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में रहने वाले एक शख्‍स की मौत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि एक नई मौत के बाद देश में कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,443 हो गई है। इस बीच देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,674 है। जबकि पिछले सप्ताह यह संख्या 2,000 से ज्यादा थी।

देश में जनवरी 2020 के बाद से अब तक भारत में कोरोनो वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4,50,24,735 हो गई है। आईएनएसएसीओजी के अनुसार, भारत में 1,640 मामले कोविड-19 सब-वैरिएंट जेएन.1 के हैं, जिसमें मध्य प्रदेश अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला सबसे नया राज्य है।

जेएन.1 सब-वैरिएंट ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट का वंशज है, जिसे बीए.2.86 या पिरोला के नाम से जाना जाता है। केरल इस मामले की रिपोर्ट करने वाला पहला राज्य है।वहीं, 477 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे है। इसके बाद 249 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है, जो सब-वैरिएंट प्रसार में क्षेत्रीय भिन्नता को दर्शाता है।

वर्तमान में आंध्र प्रदेश वैरिएंट के 219 मामलों के साथ सबसे आगे है। केरल 156 मामले दर्ज करके सबसे पीछे है, जबकि गुजरात में 127 मामले दर्ज किए गए हैं।वैरिएंट की रिपोर्ट करने वाले अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल, गोवा और तमिलनाडु भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 96, गोवा में 90 और तमिलनाडु 89 मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान में 38, तेलंगाना में 32, छत्तीसगढ़ में 25 और दिल्ली में 21 मामले दर्ज किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 9, हरियाणा में 5, ओडिशा में 3, उत्तराखंड, मणिपुर, मध्य प्रदेश और नागालैंड में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि इस सब-वैरिएंट के प्रसार की स्थिति की निगरानी और आगे का आकलन जारी है।कोविड से कुल रिकवरी 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है, जो 98.81 प्रतिशत की राष्ट्रीय रिकवरी दर को दर्शाती है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश में लोगों को कोविड टीकों की कुल 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...