8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP बोर्ड ने 10वीं-12वीं 2024 परीक्षा के लिए बनाएं नए नियम, जानिए...

MP बोर्ड ने 10वीं-12वीं 2024 परीक्षा के लिए बनाएं नए नियम, जानिए क्या हुए बड़े बदलाव

Published on

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब से कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएंगी। शेड्यूल के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 5 मार्च के बीच संपन्न होंगी। लेकिन इस बीच परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए एमपी बोर्ड ने नए नियम बना दिए हैं। जिसे स्टूडेंट्स को जरूर जानना चाहिए।

बोर्ड के मुताबिक इस बार परीक्षा की पद्धति और प्रक्रिया में अहम बदलाव किए गए हैं। जिसके अनुसार छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में बारकोड लगाया जाएगा। साथ ही इस बार छात्रों को सप्लीमेंट्री के लिए अलग से कॉपी नहीं मिलेगी।

नए नियम के मुताबिक वोकेशनल और संस्कृत विषय के लिए बोर्ड की तरफ से 20 पेज की कॉपी दी जाएगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षा में दसवीं के विद्यार्थियों को 8 और 12वीं के विद्यार्थियों को 12 पन्नों की कॉपियां देना तय किया गया है। इसके अलावा गणित विषय में 32 पन्नों की ग्राफ कॉपी दी जाएगी। इसमें भी सप्लीमेंट्री कॉपी की कोई प्रावधान नहीं रहेगा।

आपको बता दे की उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर और नाम लिखने की प्रक्रिया के चलते कई बार मंडल पर आरोप लगाते हैं कि कॉपी चेक होने में किसी तरह की गड़बड़ी संभव है। ऐसे में अब एमपी बोर्ड चाहता है की कॉपी चेक करने वाले मूल्यांकनकर्ता को यह पता न हो कि उत्तर पुस्तिका किसकी है? ऐसे में बारकोड एक बड़ा समाधान हो सकते हैं। आपको बता दें कि इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 22 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this