विदिशा
साई कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज विदिशा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि विदिशा के सुप्रसिद्ध डेंटल सर्जन डॉ. निराज शक्ति निगम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने इस राष्ट्र्रीय दिवस पर छात्रों को अपने शब्दो के द्वारा उत्साहवर्धन किया । और छात्रों को अपने और अपने कोर्स के ऊपर गर्व महसूस करने को कहा। सभी छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपनी अपनी प्रस्तुति दी ।
