19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में जागरण के दौरान गिरा स्टेज, भगदड़ में एक की मौत,...

दिल्ली में जागरण के दौरान गिरा स्टेज, भगदड़ में एक की मौत, 17 घायल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन हो रहा था. इसी दौरान कीर्तन वाला मंच ढह गया, जिसके बाद मंदिर में भगदड़ मच गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं 17 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को दिल्ली के अलग.अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि 1500 से ज्यादा लोगों की भीड़ सिंगर बी प्राक (B Praak) का भजन सुनने मंदिर प्रांगण में पहुंची थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्टेज लकड़ी के पटरों और लोहे के खंभों से बनाया गया था. स्टेज पर काफी संख्या में लोग चढ़ गए, जिससे यह ढह गया. पुलिस ने बताया कि यह जागरण पिछले 26 वर्षों से होता आ रहा है. इस बार आयोजकों ने इसे काफी बड़े पैमाने पर किया था. एक कंपनी एडिशनल फोर्स मंगाई गई थी.

डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने इंडिया टुडे को बताया कि प्रोग्राम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी. पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. चूंकि यह एक प्राइवेट फंक्शन था, इसलिए भीड़ नियंत्रण का जिम्मा आयोजकों का था. दिल्ली पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था के लिए उसने पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए एम्स ट्रॉमा सेंटर, सफदरजंग अस्पताल और मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

फायर ब्रिगेड ने भी मौका मुआयना किया. इस हादसे में 17 लोगों को चोटें आई हैं, वहीं 45 वर्षीय एक महिला को दो लोग ऑटो में लेकर मैक्स अस्पताल पहुंचे थे. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों में कुछ को फ्रैक्चर भी आया है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस के मुताबिक अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर है. मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337/304ए/188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...