18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलस्पिन के जाल में फंसी भारतीय टीम... हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने...

स्पिन के जाल में फंसी भारतीय टीम… हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने इस तरह पलट दी हारी बाजी

Published on

हैदराबाद ,

भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत को जीत के लिए चौथी पारी में 231 रन बनाने थे, लेकिन उसकी पूरी टीम ये टारगेट नहीं चेज कर पाई. भारत की दूसरी पारी 202 रनों पर ही सिमट गई. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच दो फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

भारतीय टीम की दूसरी पारी में शुरुआत सधी रही. शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े. डेब्यू मैच खेल रहे टॉम हार्टले ने यशस्वी को आउट करके इंग्लैंड को पहली कामयाबी दिलाई. हार्टले ने फिर शुभमन गिल, कप्तान रोहित और अक्षर पटेल को आउट करके भारत की टेंशन बढ़ा दी. केएल राहुल भी जो रूट का शिकार बन गए. फिर रवींद्र जडेजा को बेन स्टोक्स ने रन-आउट कर दिया.

श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह लीच की फिरकी में फंस गए. 119 रनों पर सात विकेट गिरने के बाद केएस भरत और आर. अश्विन के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई. ऐसा लग रहा था कि दोनों खिलाड़ी मिलकर भारत को जीत के करीब ला देंगे, लेकिन एक बार फिर टॉम हार्टले ने दोनों को पवेलियन भेज कर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

बता दें कि चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 420 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने शानदार 196 रन बनाए. पोप ने 278 गेंदों का सामना किया और 21 चौके लगाए. पोप के अलावा बेन डकेट ने 47 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार और आर. अश्विन ने तीन विकेट लिये. इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग्स में 246 रनों का स्कोर खड़ा किया था. वहीं भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर भारत को 190 रनों की बढ़त मिली थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...